{"_id":"5da4b0be8ebc3e93ac721d30","slug":"jamo-police-nabbed-two-youths-with-pistol-sultanpur-news-lko4868934200","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामों पुलिस ने दो युवकों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामों पुलिस ने दो युवकों को दबोचा
विज्ञापन
गौरीगंज। जामों पुलिस ने रविवार देर शाम दो संदिग्ध युवकों को धर दबोचा। पकड़े गए युवकों की तलाशी में उनके पास से नाइन एमएम की दो प्रतिबंधित पिस्टल के अलावा आठ कारतूस बरामद हुए। दोनों युवकों का चालान सोमवार को न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के आदेश पर जामों थाने के उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह व ब्रह्मानंद यादव के नेतृत्व में पुलिस रविवार देर शाम गश्त पर निकली थी।
गश्त के दौरान रेसी गांव के पास स्थित कदम पुलिया के पास दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। पुलिस कर्मियों ने पकड़े गए युवकों की तलाशी ली तो दोनों के पास से प्रतिबंधित नाइन एमएम पिस्टल व चार-चार कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
पकड़े गए युवकों की पहचान गांव बंधवा मजरे रेसी निवासी अनुराग सिंह व विजय सिंह के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि पकड़े गए युवक बदमाश हैं। उनका चालान सोमवार को न्यायालय भेजा गया।