{"_id":"654a8e724ff39f5a060b7a77","slug":"jaisinghpur-block-headquarters-road-will-be-seven-meters-wide-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-5073-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सात मीटर चौड़ी होगी जयसिंहपुर-ब्लॉक मुख्यालय की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सात मीटर चौड़ी होगी जयसिंहपुर-ब्लॉक मुख्यालय की सड़क
Wed, 08 Nov 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय बाजार से ब्लॉक मुख्यालय तक जाने वाले करीब 1.200 किमी लंबे व तीन मीटर संकरे मार्ग के दिन अब बहुरने वाले हैं। लोक निर्माण विभाग ने इस संपर्क मार्ग को करीब 99 लाख रुपये से चौड़ीकरण कराने का इस्टीमेट शासन को भेज दिया है। स्वीकृति मिलने के बाद सड़क का चौड़ीकरण शुरू हो जाएगा।
जयसिंहपुर कस्बे से ब्लॉक मुख्यालय व सीएचसी जाने वाली यह सड़क महज तीन मीटर चौड़ी है। इस रास्ते के एक छोर से नहर गुजरी है। नहर में पानी के तेज बहाव से सड़क की पटरी भी कई जगह कट चुकी है। करीब 10 वर्ष पहले बनी सड़क का सीमित दायरा खतरनाक हो गया। इस रोड पर कई हादसे हुए, जिसमें मौतें भी हुई हैं। दुर्घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था। कई जन प्रतिनिधियों से भी ग्रामीणों ने मांग की लेकिन समस्या बरकरार है।
क्षेत्रीय विधायक राज प्रसाद उपाध्याय की लिखापढ़ी के बाद इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शासन ने लोक निर्माण विभाग की स्थानीय इकाई से इस्टीमेट मांगा था। इसके बाद पीडब्लूडी ने लगभग एक किमी लंबी सड़क को सात मीटर चौड़ी करने के लिए 99 लाख रुपये का इस्टीमेट भेजा है। इसकी जल्द स्वीकृति की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
जयसिंहपुर बाजार से ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाली सड़क का इस्टीमेट लोक निर्माण विभाग ने शासन को भेजा है। शासन स्तर पर इस्टीमेट को जल्द ही स्वीकृत करवाकर सड़क का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
- राज प्रसाद उपाध्याय, विधायक, सदर विधानसभा