फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Jaimala worn on boat in Gomti

गोमती में नाव पर पहनाई जयमाला

Thu, 27 Feb 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Jaimala worn on boat in Gomti
सुल्तानपुर में गोमती नदी के सीताकुंड घाट स्थित नदी के बीच नाव पर खडे़ होकर जयमाल की रस्म पूरी करत? - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। घर सुल्तानपुर फाउंडेशन से जुड़े अनुराग ने बृहस्पतिवार को आदि गंगा गोमती नदी के बीचोबीच नाव पर कंचन गुप्ता को वरमाला पहनाकर अपनी जीवनसंगिनी बनाया। फिजूलखर्ची से बचने के लिए उन्होंने बहुत ही सादगी से अपना विवाह किया। शादी का निमंत्रण श्रीमद्भागवत गीता से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मित्रों को दिया। सभी बारातियों ने हरे रंग का कुर्ता-पाजामा पहनकर हरियाली का संदेश दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार का दिन अनुराग गुप्ता और कंचन गुप्ता के लिए यादगार बन गया। आदि गंगा गोमती नदी की धारा में दोनों ने नाव पर खड़े होकर एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर अपना जीवनसाथी चुन लिया। घर सुल्तानपुर फाउंडेशन से जुड़े अनुराग व कंचन ने अपनी शादी से समाज को नया संदेश दिया। सीताकुंड घाट पर शादी का मंडप तैयार कराया गया और बारातियों ने हरे रंग का कुर्ता-पाजामा पहनकर हरियाली का संदेश दिया।
विज्ञापन

वर अनुराग व वधू कंचन ने परिवारीजनों की मौजूदगी में गोमती में नाव पर एक-दूसरे के गले में जयमाला डाली। रात में होने वाले शोर-शराबे व अनावश्यक खर्च से दूर इस शादी की रौनक देखने लायक थी। अनुराग ने कार्ड के स्थान पर मेहमानों को श्रीमद्भागवत गीता भेजी। शादी में लगभग 100 लोग शामिल हुए। सभी के लिए खाने-पीने का प्रबंध किया गया था। विवाह समारोह में हिमांशु श्रीवास्तव, शिवाकांत पांडेय, शिवप्रसाद गुप्ता, प्रह्लाद गुप्ता, सूरज जायसवाल, नीरज कसौंधन, पंकज तिवारी, अभिषेक शुक्ल, हर्ष खत्री, संदीप सिंह कई लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed