{"_id":"6a52874fc2f22a276d03c88d","slug":"it-is-difficult-to-get-a-confirmed-ticket-to-the-metropolis-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-160342-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: महानगर जाने के लिए कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: महानगर जाने के लिए कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल
Sat, 11 Jul 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
रेलवे के आरक्षण केंद्र पर टिकट के लिए कतार में खड़े लोग। संवाद
सुल्तानपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन से होकर दिल्ली, मुंबई और गुजरात जाने वाली ट्रेनों के स्लीपर कोच की सीटें फुल हो गई हैं। ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में यात्रियों को वेटिंग के सहारे यात्रा करनी पड़ेगी।
शनिवार रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर टिकट खिड़की खुलने से पहले ही यात्रियों की लंबी कतार लग गई। कादीपुर से आए सुरेश, अखंडनगर के मातादीन ने बताया कि उन्हें लोकमान्य तिलक का रिजर्वेशन कराना था। शुक्रवार रात ही वह लोग सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे। सुबह लाइन लगाने के बाद कन्फर्म टिकट नहीं मिल सका। नंबर आने तक तत्काल कोटे की सीटें भी समाप्त हो गईं।
आरक्षण केंद्र के पर्यवेक्षक शिवकुमार ने बताया कि इन दिनों दिल्ली, लोकमान्य तिलक व गुजरात सहित अन्य महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग ग्राफ बढ़ा है। सुल्तानपुर-साबरमती अप एक्सप्रेस में 15 जुलाई को 121 वेटिंग, मऊ-आनंद विहार अप एक्सप्रेस में 15 जुलाई को 55 वेटिंग और मुंबई जाने वाली साकेत डाउन एक्सप्रेस में 30 जुलाई को 50 वेटिंग है।
विज्ञापन
बुकिंग शुरू होते ही भर जा रही हैं तत्काल सीटें
स्टेशन अधीक्षक वीके गुप्ता ने बताया कि दिल्ली, मुंबई और गुजरात जैसे महानगर जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी वजह से तत्काल कोटे की सीटें बुकिंग शुरू होने के कुछ ही मिनटों में भर जाती हैं। अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग सूची लगातार लंबी होती जा रही है।