फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   israuli to baldisarai and devra-bahuravan road will be constructed with 25 crores

25 करोड़ से बनेगा इसौली से बल्दीराय व देवरा-बहुरावां मार्ग

Fri, 23 Jul 2021 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
israuli to baldisarai and devra-bahuravan road will be constructed with 25 crores
सुल्तानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र में इसौली से बल्दीराय, देवरा से बहुरावां तक मार्ग दो लेन बनेगा। सांसद के प्रयास पर मुख्य अभियंता अयोध्या ने करीब 25 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार करवाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है। करीब 13 किमी. मार्ग की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

इसौली विधानसभा क्षेत्र के इसौली से बल्दीराय, देवरा से बहुरावां मार्ग का अभी तक सिंगल लेन है। सड़क काफी जर्जर हो गई है। इसकी वजह से आवागमन में वाहनों के साथ राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सांसद मेनका गांधी ने इसका संज्ञान लिया है। सांसद ने मार्ग निर्माण के लिए पत्र लिखा था। सांसद ने मार्ग का सुदृढ़ीकरण कराते हुए दो लेन कराने की अपेक्षा की थी। शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग खंड तीन ने करीब 12 किमी 700 मीटर लंबे मार्ग का तकरीबन 25 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। अधीक्षण अभियंता की स्वीकृति के बाद मुख्य अभियंता अयोध्या ने 25 करोड़ रुपये के एस्टीमेट की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता अनिल मिश्र ने सड़क का चौड़ीकरण करते हुए दो लेन व सुदृढ़ीकरण के लिए 25 करोड़ का एस्टीमेट शासन को स्वीकृति के लिए भेजा है। कहा कि शासन से वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद मार्ग निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।

सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने बताया कि सांसद ने मार्ग निर्माण के लिए 19 जून को पत्र लिखा था। शासन से मार्ग की स्वीकृति जल्दी करा ली जाएगी। मार्ग निर्माण होने से रोजाना कई हजार लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed