{"_id":"6841eb47ece1af5fd302754c","slug":"isauli-mlas-case-to-be-heard-today-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-134544-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: इसौली विधायक के केस में आज होगी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: इसौली विधायक के केस में आज होगी बहस
Fri, 06 Jun 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट में बृहस्पतिवार को इसौली विधायक ताहिर खां के खिलाफ दर्ज मुकदमे में सुनवाई चली। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में बहस के लिए छह जून की तारीख नियत की है।
कोतवाली नगर में तत्कालीन वन रक्षक मुकुंद तिवारी ने 22 अक्तूबर की रात की घटना बताते हुए ताहिर खां के खिलाफ अवैध तरीके से मिट्टी पटान कर वन विभाग की भूमि को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाया है।
पूर्व विधायक के सफाई साक्ष्य पर सुनवाई 24 को
सुुल्तानपुर। पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू समेत अन्य के खिलाफ बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई चली। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने सफाई साक्ष्य पर सुनवाई के लिए 24 जून की तारीख नियत की है। धनपतगंज के मायंग निवासी बैजनाथ निषाद ने 19 जून 2022 की घटना बताकर फूलचंद्र निषाद व चंद्रभद्र सिंह सोनू समेत अन्य पर केस दर्ज कराया। वादी ने सभी के खिलाफ पानी बहने के विवाद को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग व घर गिरवा देने की धमकी देने का आरोप लगाया है।