फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Irfan and Amen were killed due to illegal recovery

दबंगई बनी इरफान और आमीन की हत्या की वजह

Fri, 09 Aug 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Irfan and Amen were killed due to illegal recovery
अमेठी। बीधापुर गांव के चचेरे भाइयों की मर्डर मिस्ट्री से पुलिस ने शुक्रवार को पर्दा उठा दिया। चचेरे भाइयों की आए दिन लोगों से मारपीट और रुपये वसूलने से निजात पाने के लिए छह युवकों ने प्लान तैयार कर हत्या की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू, कुल्हाड़ी के साथ ही जीप भी बरामद कर ली है। आरोपियों को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां सभी को सीजेएम ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया ।
विज्ञापन

पीपरपुर थाना क्षेत्र के बीधापुर गांव निवासी यासीन का बेटा इरफान (19) अपने चचेरे भाई आमीन (20) पुत्र नसीम के साथ 30 जुलाई को घर से निकला था।
दोनों जब घर नही लौटे तो पुलिस ने यासीन की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच कर रही थी। इसके बाद इरफान और आमीन का शव सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सैफुल्लागंज के पास स्थित नहर से पुलिस ने अलग-अलग दिन बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डबल मर्डर को पीपरपुर थानाध्यक्ष श्याम सुंदर ने तफ्तीश आगे बढ़ाई तो एक के बाद एक परत खुलती चली गई। शुक्रवार को एसओ पीपरपुर श्याम सुंदर ने अफजल व असलम पुत्रगण मोहम्मद शाकिर निवासी गडेरियन का पुरवा थाना पीपरपुर को क्षेत्र के अयोध्यानगर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में अफजल व असलम ने बताया कि दोनों ने अमित पाल, सत्य नरायन पाल, दिलीप उर्फ दीपू निवासी गडेरियन का पुरवा, आफताब निवासी खानजादा का पुरवा के साथ मिलकर इरफान और आमीन की हत्या की है।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, कुल्हाड़ी के साथ ही जीप बरामद किया है। पीपरपुर पुलिस टीम की ओर से किए गए डबल मर्डर की जानकारी सीओ अमेठी पीयूषकांत ने मीडिया को दी।
पीपरपुर थाने की पुलिस ने सभी छह आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां सीजेएम अनुराग कुरील ने न्यायिक हिरासत में सभी को जेल भेज दिया।
भादर। पीपरपुर थाना क्षेत्र के बीधापुर गांव निवासी इरफान (19) पुत्र यासीन और आमीन (20) पुत्र नसीम की आम शोहरत क्षेत्र में दबंग की थी। एसओ पीपरपुर श्याम सुंदर ने बताया कि इरफान और यासीन आए दिन लोगों के साथ मारपीट, धमकी देकर रुपये की वसूली करते थे।
कोई विरोध करता था तो उनकी पिटाई की जाती थी। एसओ ने बताया कि हत्या में शामिल दिलीप उर्फ दीपू ने बताया कि इरफान और आमीन आए दिन उससे रुपये लेते थे। उसके साथी आफताब व असलम के साथ भी दोनों मारपीट करते थे।
दोनों की ज्यादती जब बढ़ गई तो सभी ने मिलकर हत्या का प्लान तैयार किया था। इसके तहत सभी रियाज ढाबे के पीछे पहुंचे थे जहां पर अमित पाल के मोबाइल से आमीन के मोबाइल फोन पर कॉल करके उसे शराब पीने के लिए बुलाया गया था।

जब इरफान और आमीन ढाबे के पीछे पहुंचे तो उन्हें शराब पिलाई गई। शराब पिलाने के बाद चाकू व कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद जीप से दोनों के शवों को लादकर सुल्तानपुर के डबल नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed