फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Intermediate classes under the sky

छप्पर नीचे चलता मिला इंटर तक स्कूल

Thu, 10 Aug 2017 10:19 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 10 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
Intermediate classes under the sky
स्कूली बच्चों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

अवैध स्कूलों पर कार्रवाई की गाज दूसरे दिन भी जारी रही। बीएसए के निर्देशन में गठित खंड शिक्षाधिकारियों की टीम ने कूरेभार और धनपतगंज विकासखंड क्षेत्रों में स्थित आठ अमान्य विद्यालयों को बंद कराया। इस दौरान एक ऐसा स्कूल भी देखने को मिला, जो छप्पर एवं टिनशेड में इंटर तक की कक्षाएं संचालित कर रहा था।

विज्ञापन



बीएसए कौस्तुभ कुमार सिंह की ओर से गठित खंड शिक्षाधिकारियों की टीम ने बृहस्पतिवार को धनपतगंज एवं कूरेभार विकासखंड क्षेत्रों में पहुंची। धनपतगंज के शांतिकुंज गुरुकुल एकेडमी, एमडी पब्लिक स्कूल पटना, श्रीमती कमला देवी शिक्षण संस्थान मझवारा, स्वामी विवेकानंद स्कूल कोरौं, मां केवलापति स्कूल कोरौं में छापेमारी कर अवैध संचालन बंद कराया गया। इसी विकासखंड क्षेत्र के मझवारा में स्थित मां जलपा देवी कान्वेंट पब्लिक स्कूल में छप्पर एवं टिनशेड में इंटर तक की कक्षाएं संचालित होती पाई गईं।
विज्ञापन


टीम ने मौके पर मिले लगभग 400 बच्चों को घर भेजकर विद्यालय बंद कराया। मां केवलापति स्कूल कोरौं में कक्षा एक से पांच तक की मान्यता पाई गई, जबकि विद्यालय कक्षा छह से आठ तक अवैध रूप से संचालित होता पाया गया। कूरेभार विकासखंड क्षेत्र के डीआरएस पब्लिक स्कूल पुरुषोत्तमपुर एवं रामयश मेमोरियल स्कूल लक्ष्मी मार्केट कूरेभार को अवैध रूप से संचालित पाए जाने के कारण बंद कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान मौके पर मिले प्रबंधक/प्रधानाचार्य मान्यता से संबंधित कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। खंड शिक्षाधिकारियों ने विद्यालयों के प्रबंधकों/प्रधानाचार्यों से लिखित रूप से इस आशय का पत्र लिया कि वे बगैर मान्यता के विद्यालय संचालन नहीं करेंगे। यदि फिर भी विद्यालय का संचालन होता पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed