{"_id":"68b1f911c3f601a4c60ac58c","slug":"instructions-for-peaceful-settlement-of-festivals-mandalayukta-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-139755-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों को शांतिपूर्ण निपटाने के निर्देश : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों को शांतिपूर्ण निपटाने के निर्देश : मंडलायुक्त
Sat, 30 Aug 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन 100 शैय्या क्रिटिकल केयर ब्लाक का निरीक्षण करते मंडलायुक्त राजेश क
सुल्तानपुर। एक दिवसीय दौरे पर आए मंडलायुक्त अयोध्या राजेश कुमार शुक्रवार को कानून व्यवस्था पर सख्त दिखे। इस दौरान उन्होंने आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए व्यवस्थाएं पूरी रखने के निर्देश दिए।
त्योहारों में पूजा पंडालों पर उप जिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजनों के बारे में जानकारी लेते हुए प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। शाम को कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा में लंबित मुकदमों के जल्द निस्तारण के निर्देश मजिस्ट्रेटों को दिए। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की। पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या प्रवीण कुमार ने पुलिस को अपराधों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए।
इससे पहले मंडलायुक्त ने मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत बनाए जा रहे 100 शैया के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण किया। दूबेपुर में मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग कॉलेज के निर्माणाधीन 100 बेड के छात्रावास का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में विधायकों से मुलाकात की। मंडलायुक्त से मुलाकात करने वालों में शहर विधायक विनोद सिंह, विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय व नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल प्रमुख रहे। जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, सीडीओ अंकुर कौशिक समेत अन्य ने मंडलायुक्त का स्वागत किया।
विज्ञापन
चोरी के मामले में कार्रवाई के निर्देश
प्रतापगंज/भदैंया। भदैंया के केनौरा में हुई चौपाल में मंडलायुक्त राजेश कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीण रामकुमार विश्वकर्मा ने माइनर में पानी छोड़वाने की मांग की। दिव्यांग शिवम् सिंह ने इलेक्ट्राॅनिक ट्राई साइकिल की मांग की।
गांव के राम रतन ने आवास की समस्या को बताया। पंकज श्रीवास्तव ने पूर्व में हुई चोरी के मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने की शिकायत की। मंडलायुक्त ने थानाध्यक्ष शिवगढ़ को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएम कुमार हर्ष, सीडीओ अंकुर कौशिक, एसडीएम गामिनी सिंगला, आईएएस रिदम आनंद व अन्य मौजूद रहे। उन्होंने समूह की महिलाओं को चेक भी दिया।