फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   inspation of fraud

मनरेगा के 20 लाख रुपये की जांच करने पहुंचे डीसी

Thu, 12 Sep 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
inspation of fraud
सुल्तानपुर। विकास खंड मोतिगरपुर की दो ग्राम पंचायतों से मनरेगा का करीब 20 लाख रुपया भुगतान कराकर चंपत वाहन चालक के प्रकरण की जांच करने गुरुवार को डीसी मनरेगा पहुंचे। उन्होंने ब्लॉक में पत्रावलियों का अवलोकन कर कर्मचारियों से पूछताछ की। इस बीच बीडीओ ने प्रकरण गरमाता देख वाहन की संबद्धता निरस्त कर दी है।
विज्ञापन

मोतिगरपुर ब्लॉक की उघड़पुर भटपुरा ग्राम पंचायत से करीब 17 लाख रुपया मनरेगा का अपनी फर्म व अहदा ग्राम पंचायत से दो लाख 98 हजार रुपया दूसरी फर्म के नाम भुगतान कराकर लापता प्रभारी बीडीओ का संबद्ध वाहन चालक का मामला गरमा गया है।
विज्ञापन

सीडीओ के निर्देश पर गुरुवार को उपायुक्त मनरेगा प्रकरण की जांच करने ब्लॉक पर पहुंचे। उन्होंने पत्रावलियों का अवलोकन किया। इसके साथ ही कर्मचारियों एवं बीडीओ से प्रकरण के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, प्रकरण गरमाता देख प्रभारी बीडीओ आलोक सिंह ने अपने से अटैच्ड वाहन की संबद्धता निरस्त कर दी है। जांच के सिलसिले में डीसी मनरेेगा के पहुंचने से ब्लॉक में खलबली मची है।

डीसी मनरेगा विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भुगतान वाउचर पर द्विवेदी फर्म का नाम पाया गया है। द्विवेदी फर्म के नाम भुगतान भी हुआ है। टेंडर वाली पत्रावली मंगाई गई है। प्रकरण में ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी का भी बयान लिया जाएगा। वाहन चालक को बीडीओ ने नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed