फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Information about better farming given to sugarcane farmers

Sultanpur News: गन्ना किसानों को दी बेहतर खेती की जानकारी

Sun, 24 Aug 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 24 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Information about better farming given to sugarcane farmers
किसान सहकारी चीनी मिल में आयोजित गोष्ठी में किसानों को गन्ना की खेती की जानकारी देते वैज्ञानिक।
द्वारिकागंज। किसान सहकारी चीनी मिल के संयोजन में शनिवार को एक दिवसीय गोष्ठी हुई। गन्ना वैज्ञानिक डॉ. केडी त्रिपाठी ने कहा कि गन्ने की सफल खेती के लिए पांच चीजें जरूरी है। इनमें बीज का शोधन, सही मात्रा में उर्वरक का प्रयोग, समय पर उर्वरक का उपयोग, रोग व कीटों से बचाव और नियमित सिंचाई शामिल है। गन्ना वैज्ञानिक डॉ. आरएन वर्मा ने किसानों से अधिक कीटनाशकों के प्रयोग से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने किसानों से गन्ना की खेती व गन्ना प्रबंधन पर अपने विचार साझा किए। रामयज्ञ वर्मा, गया प्रसाद, राधेश्याम, राम अनुज सिंह आदि प्रगतिशील किसानों ने उत्तम गन्ना प्रजाति और मृदा परीक्षण से जुड़े सवाल पूछे। इस मौके पर वैज्ञानिकों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। पूर्व प्रशिक्षक सत्य प्रकाश शुक्ला ने भी गन्ना किसानों का मार्गदर्शन किया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक वर्मा, मास्टर ट्रेनर राधेश्याम वर्मा ने भी किसानों को आवश्यक जानकारी दी। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद और मुख्य गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश शुक्ल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed