{"_id":"5ebac4838ebc3e90807fdb90","slug":"increasing-difficulties-due-to-the-arrival-of-workers-from-other-states-sultanpur-news-lko5213015141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे प्रांतों से श्रमिकों के पहुंचने से बढ़ रहीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे प्रांतों से श्रमिकों के पहुंचने से बढ़ रहीं मुश्किलें
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लॉकडाउन के तीसरे चरण में दूसरे प्रांतों से लाए जा रहे जिले के श्रमिकों व अन्य लोगों को लेकर मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से सभी को होम क्वारंटीन का निर्देश दिया जा रहा है लेकिन घर पहुंचकर अधिकांश परदेसी इधर-उधर घूम रहे हैं। इसे लेकर गांवों में संक्रमण फैलने का अंदेशा जताया जा रहा है। ग्रामीण अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान हैं।
तीसरे चरण के लॉकडाउन में सरकार की ओर से गैर प्रांतों में रहने वाले प्रदेश के लोगों को उनके घर पहुंचाया जा रहा है। अभी तक छह ट्रेनों से जिले के करीब तीन हजार लोग आ चुके हैं। इसके अलावा विभिन्न साधनों से हजारों की संख्या में लोग चुपके से पहुंच चुके हैं।
इसमें गुजरात, पंजाब व संक्रमण का गढ़ बना महाराष्ट्र से आए श्रमिक शामिल हैं। सरकारी साधनों से आने वाले लोगों को प्रशासन की ओर से होम क्वारंटीन का आदेश दिया जा रहा है जबकि चुपके से पहुंचे लोगों के बारे में प्रशासन को सही जानकारी ही नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
गांवों में पहुंचते ही लोग होम क्वारंटीन के सरकारी निर्देश को धता बताकर इधर से उधर घूम रहे हैं। परदेसियों के इधर से उधर घूमने से गांवों में संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। परदेसियों को लेकर अधिकांश गांवों के लोग दहशत में हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी का कहना है कि लेखपालों व ग्राम प्रधानों से इसकी सूचना ली जा रही है। क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी।