फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Increased Demand for Flexible Servants

Sultanpur News: लच्छेदार सेवइयों की बढ़ी डिमांड

Fri, 06 Jun 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 06 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Increased Demand for Flexible Servants
सुल्तानपुर। बकरीद त्योहार पर बाजारों की रौनक लौट आई। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी है। दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिल गए हैं। इस बार बाजार में सबसे ज्यादा लच्छेदार सेवइयों की मांग है। इसके अलावा मैंगो सेवइयां, बनारसी सेवइयां और शरबती सेवइयां भी बिक रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के सबसे व्यस्त इलाके चौक में महिलाओं की भीड़ उमड़ी। खासतौर पर कपड़े, सेंवई, क्रॉकरी, चूड़ियां और आर्टीफिशियल ज्वेलरी की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें नजर आईं। रहमत उल्ला की चौक में सेंवई की दुकान है। उन्होंने बताया कि उनके पास 80 से 180 रुपये प्रति किलो के रेट में सेंवई मौजूद रहे। इसमें इसमें बनारसी, सूतफेनी, किमामी आदि वेराइटी की सेवइयां शामिल हैं।
विज्ञापन


कुर्बानी और त्याग का प्रतीक है बकरीद
हजरत इब्राहिम अपने पुत्र इस्माइल को बकरीद के दिन खुदा के हुक्म पर कुर्बान करने जा रहे थे। तभी अल्लाह ने उनके पुत्र को जीवनदान दे दिया। इसी याद में यह त्योहार मनाया जाता है। - कायम मेहंदी चांद, अध्यक्ष, कमेटी तमन्ना ए मूसा वक्फ इमामबाड़ा हयातनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसानियत के लिए मिसाल बनी इब्राहिम की कुर्बानी
बकरीद का त्योहार हम सभी को सच्चाई और न्याय के रास्ते पर चलने की सीख देता है। हजरत इब्राहिम ने जो कुर्बानी दी है, वह इंसानियत के लिए मिसाल बन गई है। - सैयद मजहर हुसैन सज्जू, अध्यक्ष सिपाहे अब्बासिया बेलहारी सादात।

शाकाहारी का अलग रहता इंतजाम
ईद-उल-अजहा के दिन घर पर ईद मिलने के लिए आने वाले मेहमानों को खाने के लिए किमामी, शीर खुरमा व कई किस्म की सेवइयां परोसी जाती हैं। हिंदू भाइयों के लिए शाकाहारी व्यंजनों की व्यवस्था रहती है। -निजाम खान, पूरे फैजू खान डोमनपुर कुड़वार।

मेहमानों को खिलाया जाता पकवान
ईद-उल-अजहा शनिवार को मनाया जाएगा। सबसे पहले बकरीद के दिन मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी। अतिथियों के लिए सेवईं समेत कई प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं। - हाजी मोहम्मद मुज्तबा अंसारी, खैराबाद।



7:30 बजे अदा होगी बकरीद की नमाज
शहर के चौक स्थित जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने बताया कि गर्मी को देखते हुए ईदगाह में सुबह 7:30 बजे बकरीद की नमाज होगी। जो लोग ईदगाह में नमाज नहीं पढ़ पाएंगे, उनके लिए अन्य मस्जिदों में सुबह छह से आठ बजे नमाज होगी। इसी तरह अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed