{"_id":"68b4a78606a0e34b47067b79","slug":"in-football-stadium-a-won-2-1-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-139915-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फुटबॉल में स्टेडियम ए ने 2-1 से जीत दर्ज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फुटबॉल में स्टेडियम ए ने 2-1 से जीत दर्ज की
Mon, 01 Sep 2025 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में विजेता खिलाड़ियों के साथ अतिथिगण।
सुल्तानपुर। खेल निदेशालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। इस दौरान हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल और खेलो इंडिया के अंतर्गत साइकिल जागरूकता यात्रा के साथ टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई।
रविवार को मुख्य अतिथि भाजपा नेता राम चंद्र मिश्रा, विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष रामेंद्र सिंह राणा की मौजूदगी में साइकिल जागरूकता यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर किया गया।
रविवार को फुटबॉल संघ सुल्तानपुर की ओर से प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें फुटबॉल की 12 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल नेशनल पब्लिक स्कूल और महेंद्र क्लब के बीच खेला गया। विकास और सुधीर के एक-एक गोल की बदौलत महेंद्र क्लब ने 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल स्टेडियम-ए और स्ट्राइकर क्लब के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम ने स्ट्राइकर को 4-2 से हराया। आयुष, यश, कौस्तुभ और अनंत ने एक-एक गोल किया। फाइनल मुकाबला स्टेडियम-ए और महेंद्र क्लब के बीच खेला गया। जिसमें अथर्व साहू और यश सिंह के विजयी गोल से स्टेडियम ए ने 2-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
निर्णायक प्रियांशी पाल, वैष्णवी, आदित्य मौर्य, मयंक श्रीवास्तव, युवराज सिंह रहे। प्रतियोगिता का संचालन मुनेंद्र मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता के समापन पर सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने फुटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर, कोच प्रदीप यादव, राम नरेश, प्रवीण मिश्रा आशुतोष गुप्ता, आशा, श्याम धर ओझा, आनंद श्रीवास्तव, चंचल भट्टाचार्या, हैंडबाल संघ से विक्रम सिंह, खेल प्रवक्ता राजेश कनौजिया, आरिफ नियाज़, इरशाद खान, तारिक वसीम, पंकज दूबे आदि मौजूद रहे।