फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Improved standard of living by making plates and bowls

Sultanpur News: दोना-पत्तल बनाकर सुधारा जीवनस्तर

Mon, 08 Dec 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 08 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Improved standard of living by making plates and bowls
दोना-पत्तल मशीन के पास खड़ी गुजराती।  
सुल्तानपुर। सोनम महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य बनने के बाद गुजराती के परिवार का जीवन आसान बन गया है। पहले हाथ से दोना-पत्तल बनाने का काम शुरू किया। बिक्री बढ़ने पर वर्ष 2020 में एक मशीन लगा ली। क्षेत्र में ज्यादा मांग बढ़ने पर इसी वर्ष जनवरी में दो और मशीन लगा लिया। तीन मशीन से गुजराती दोना-पत्तल बना रही हैं।
विज्ञापन


बाजारों में मांग बढ़ने पर गुजराती ने अपने दो बेटाें को स्वरोजगार में लगा लिया है। बताया कि एक बेटा उनके साथ मशीन से दोना पत्तल बनाने का काम करता है। कुछ और लोगों को इस काम के लिए रखा है। उन्हें मेहनताना दिया जा रहा है। एक बेटा अंबेडकरनगर की कुछ बाजारों सहित जिले की सेमरी, गौसैसिंहपुर, दोस्तपुर कस्बे में दोना-पत्तल की आपूर्ति दुकानों पर कर रहा है। दोस्तपुर के अलहदादपुर निवासी गुजराती देवी वर्ष 2015 में गांव के स्वयं सहायता समूह से जड़ी थीं।
विज्ञापन


बताया कि तब उनके पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते थे। पति की कमाई से पांच बच्चों का पालन-पोषण मुश्किल हो गया था। वर्ष 2020 में उन्होंने स्वयं सहायता समूह के सहयोग दोना पत्तल बनाने का काम शुरू किया। अब तीन मशीन लगाकर कारोबार किया जा रहा है। जिला मिशन प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि गुजराती महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed