फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   important facilities should be provied at voting centres

मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं करानी होगी सुनिश्चित

Sat, 27 Mar 2021 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
important facilities should be provied at voting centres
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्येक मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करानी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जोनल, सेक्टर व प्रभारी अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट मांगी है। साथ ही पुलिस को पंचायत चुनाव में सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने पंचायत चुनाव के लिए नामित जोनल, सेक्टर व प्रभारी अधिकारियों के साथ राम नरेश त्रिपाठी सभागार में बैठक की।
विज्ञापन

डीएम ने बैठक में नामित अधिकारियों को अपने कर्तव्यों व दायित्वों के निर्वहन आयोग की गाइडलाइन के तहत करने का निर्देश दिया। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण, सकुशल, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से निपटाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि अधिकारी मतदान केंद्रों/मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं भवन की स्थिति, पेयजल व्यवस्था, शौंचालय, फर्नीचर, छाया, विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। अधिशाषी अभियंता विद्युत से मतदान केंद्रों के विद्युतीकरण की रिपोर्ट मांगी गई है।

पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
आबकारी विभाग से संबंधित दुकानें नियत समय पर ही खोलने व बंद करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अतुल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त उमाकांत त्रिपाठी समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed