फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   immersion

गोमती नदी में नहीं होगा प्रतिमा विसर्जन

Sun, 10 Oct 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
immersion
सुल्तानपुर। पूजा के बाद देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए अफसरों ने धोपाप व देवाढ़ घाट का निरीक्षण किया। एसडीएम वंदना पांडेय ने कहा कि गोमती नदी में मूर्ति विसर्जन नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए घाट के किनारे गड्ढे तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, सीओ सतीश चंद्र शुक्ला ने कहा है कि लंभुआ क्षेत्र में स्थित धोपाप तथा देवाढ़ घाट पर मूर्ति विसर्जन की परंपरा है। लिहाजा, शनिवार की देर शाम एसडीएम ने अफसरों के साथ इनका जायजा लिया। नदी के किनारे स्थित भूमि को मूर्ति विसर्जन के लिए चिह्नित किया गया। एसडीएम ने बताया कि घाट के किनारे जमीन चिह्नित की गई है। उसमें बड़ा गड्ढा बनवाने व गड्ढे में पानी की व्यवस्था कराने के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया है। दरअसल, सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद नदी में मूर्ति विसर्जन पर रोक लगाई गई है। इसके लिए घाट के समीप वैकल्पिक गड्ढे का निर्माण करके विसर्जन कराया जाता है। सीओ ने कहा कि विसर्जन के दिन सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed