{"_id":"68b0b7b55888d6c1d90cdd51","slug":"illegal-occupation-of-shops-built-in-transport-city-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-139716-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ट्रांसपोर्ट नगर में बनीं दुकानों पर अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ट्रांसपोर्ट नगर में बनीं दुकानों पर अवैध कब्जा
Fri, 29 Aug 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट की बैठक में हिस्सा लेते व्यापारी व अधिकारी।
सुल्तानपुर। कलेक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को हुई व्यापार बंधु की बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर में नगरपालिका की ओर से बनवाई गईं दुकानों का मुद्दा उठा। सीडीओ ने नगर पालिका से पूरी पत्रावली तलब की है। पयागीपुर से अहिमाने तक फोरलेन पर लगी स्ट्रीट लाइटों के खराब होने के मामले में सीडीओ ने संबंधित को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
बैठक में व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर में व्यापारियों को दुकानें आवंटित की गईं।
वहां तक जाने का रास्ता नहीं है। दुकानों पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। नगरपालिका को भी नुकसान हो रहा है। इस दौरान व्यापारियों ने अन्य समस्याएं भी उठाईं। राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि समाधान योजना में पंजीयन लेने के बाद कुछ व्यापारियों ने रिटर्न निल दर्शाया है। ऐसे व्यापारियों पर कार्रवाई की जा रही है।
सीडीओ अंकुर कौशिक ने व्यापारियों को समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस मौके पर व्यापारियों में अनूप श्रीवास्तव, विजय प्रताप सिंह, अलीमुद्दीन, हिमांशू मालवीय समेत संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।