फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ideals shine and happiness shines

Sultanpur News: आदर्श चमके और खुशी चहकी

Sat, 26 Apr 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 26 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Ideals shine and happiness shines
यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त् किए आदर्श यादव को मिठाई ​खिला
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर मीडिएट के परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर के इंटर के छात्र आदर्श यादव ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान की छात्रा खुशी साहू ने जिला टॉप किया।
विज्ञापन

नतीजे आने के बाद परीक्षार्थियों के चेहरे पर कामयाबी की खुशी साफ दिख रही थी। स्कूल पहुंचकर बच्चों ने सफलता मिलने की खुशी मनाई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और बधाई दी। प्रदेश में जिले को हाईस्कूल में 45 वां व इंटर में 54 वां स्थान मिला।
विज्ञापन

कादीपुर क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर के छात्र आदर्श यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंटर में 96.80 फीसदी अंक हासिल किए। 2023 हाईस्कूल परीक्षा में भी आदर्श ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्हें प्रदेश में छठां स्थान प्राप्त हुआ था। इसी विद्यालय के छात्र प्रांशू पांडेय ने 94.20 प्रतिशत अंक के साथ जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान की छात्रा साक्षी 93.80 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। प्रथम चार स्थान पर यहीं के विद्यार्थी काबिज रहे हैं। हाईस्कूल की छात्रा खुशी साहू ने 95.83 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। आयुश सिद्धार्थ ने 95.67 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरे तो इसी कॉलेज की अनन्या जायसवाल ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में जिले से इस बार कुल 39,815 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। परीक्षा में 37581 विद्यार्थी शामिल हुए, जबकि 33,730 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.75 रहा है। इंटर मीडिएट की परीक्षा में कुल 40,296 पंजीकृत विद्यार्थियों में 38,435 ने परीक्षा दी थी। इसमें 30,714 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इंटर मीडिएट का उत्तीर्ण प्रतिशत 79.91 रहा है।





हाईस्कूल में बढ़े तो इंटर में खिसके



पिछली वर्ष की तुलना में हाईस्कूल का परिणाम प्रतिशत लगभग तीन फीसदी बढ़ा है तो वहीं इंटरमीडिएट में दो फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। 2024 में हाईस्कूल में 86.34 फीसदी परिणाम के साथ प्रदेश में जिले को 63 वां स्थान मिला था। इस बार 89.75 प्रतिशत के साथ 45वां स्थान प्राप्त हुआ है।
वहीं, इंटर मीडिएट में 2024 में 81.98 परिणाम प्रतिशत के साथ जिला 50वें स्थान पर था, इस बार यह घटकर 79.91 प्रतिशत हो गया है। जिले को प्रदेश में 54वां स्थान हासिल हुआ है।



कादीपुर क्षेत्र के मेधावियों का दबदबा

सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में कादीपुर क्षेत्र के विद्यालयों का दबदबा लगातार कई वर्षों से कायम है। एक ओर जहां प्रदेश की टॉप टेन लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल करने वाले आदर्श यादव कादीपुर क्षेत्र के हैं।
वहीं हाईस्कूल परीक्षा में जिले में अव्वल रहीं खुशी साहू भी कादीपुर क्षेत्र से ही हैं। हाईस्कूल की टॉप टेन लिस्ट में शामिल 16 में से 10 विद्यार्थी कादीपुर क्षेत्र के हैं, इंटरमीडिएट की टॉप टेन लिस्ट में शामिल 12 में से 11 विद्यार्थी कादीपुर तहसील क्षेत्र से संबंधित है। हाईस्कूल की टॉप टेन में श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान के नौ विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं इंटरमीडिएट की टॉप टेन लिस्ट में विद्यालय के छह विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर के चार विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट की टॉप टेन लिस्ट में स्थान हासिल किया है।


हाईस्कूल में बेटियों का रहा दबदबा

सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की जिले की टॉप टेन लिस्ट में हाईस्कूल में बेटियों का दबदबा रहा। वही इंटरमीडिएट में छात्रों ने बाजी मारी है। हाईस्कूल की टॉप टेन लिस्ट में शामिल 16 में से 11 बेटियां अव्वल रही है। वहीं पांच छात्रों ने टॉप टेन लिस्ट में जगह बनाई है। इंटरमीडिएट में 12 में से सात स्थानों पर छात्रों का दबदबा रहा है। पांच बेटियों ने टॉप टेन में स्थान बनाया है।


हाईस्कूल में अव्वल छात्र


नाम प्रतिशत विद्यालय का नाम

खुशी साहू 95.83 श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान
आयुष सिद्धार्थ 95.67 श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान
अनन्या जायसवाल 95.00 श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान
स्नेहा अग्रहरि 94.83 श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान
तनू यादव 94.67 ठाकुर सत्यनारायण चंद्र प्रताप सिंह इंटर कॉलेज

अंशिका सिंह 94.5 श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान
अंश मौर्या 94.17 श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान
नंदिनी गुप्ता 94.17 श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान
शुभी सिंह 94.17 श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान
हिमांशु 94.00 श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान
सूर्यांश 93.83 एसबीएस इंटर कॉलेज भवानीगढ़ रैचा
अमृता गुप्ता 93.83 संकट मोचन इंटर कॉलेज करिया बझना

दिव्यांशी सिंह 93.83 पं. आरएन पाठक इंटर कॉलेज विवेक नगर
कैथरिन 93.67 रणवीर राजकुमार इंटर कॉलेज बरवारीपुर
अंशिका पाठक 93.67 कमला केशव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मझवारा
नीरज यादव 93.67 चाचा नेहरू इंटर कॉलेज मानिकपुर कूरेभार


.
इंटर मीडिएट में टॉप टेन में शामिल छात्र

आदर्श यादव 98.68 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर सुल्तानपुर

प्रांशू पांडेय 94.20 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर सुल्तानपुर

साक्षी 93.80 श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान
युगांत सिंह 93.20 यूएमआरएन इंटर कॉलेज बेहराभारी अखंडनगर

नवीन दूबे 93.20 संकट मोचन इंटर कॉलेज करिया बझना कूरेभार
आदित्य कुमार पांडेय 93.00 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर सुल्तानपुर

नीलेश शुक्ला 92.80 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर सुल्तानपुर
निशा यादव 92.60 श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान
श्रेया यादव 92.30 श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान
शिवम प्रजापति 92.00 श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान
नित्या अग्रहरि 92.00 श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान
लाडली गुप्ता 91.60 श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed