फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Icy winds shook, mercury stayed at 6 degrees

ठंड का प्रकोप जारी, बर्फीली हवाओं ने कंपाया

Fri, 27 Dec 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Icy winds shook, mercury stayed at 6 degrees
सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार को भी भीषण ठंड का सितम जारी रहा। बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपा कर रख दिया है। शीतलहरी चलने से गलन भरी ठंड बढ़ गई है। भीषण ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को पारा लुढ़ककर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

हालांकि, दोपहर बाद धूप निकल आने पर लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली लेकिन शाम होने पर गलन भरी ठंड होने लगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड से राहत नहीं मिलने और हवा सामान्य गति से पछुआ चलने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह के समय आसमान में धुंध छाई रही। सुबह के दौरान हो रही गलन भरी ठंड से लोग बेहाल हो गए। बर्फीली हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड से न्यूनतम तापमान लुढ़ककर एक बार फिर 6.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर बाद धूप निकलने पर ठंड से कुछ राहत मिली लेकिन शाम तक फिर गलन भरी ठंड शुरू हो गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड से राहत नहीं मिलने और हवा सामान्य गति से पछुआ चलने का अनुमान लगाया है।

नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 13.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed