फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   IAS Rhythm Anand will increase children's attraction towards primary education

Sultanpur News: आईएएस रिदम आनंद प्राथमिक शिक्षा के प्रति बच्चों का बढ़ाएंगी आकर्षण

Sat, 23 Aug 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 23 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
IAS Rhythm Anand will increase children's attraction towards primary education
सुल्तानपुर। प्रतापपुरकमैचा की खंड शिक्षा अधिकारी बनाई गईं प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी रिदम आनंद प्राथमिक शिक्षा को मजबूत बनाएंगी। परिषदीय स्कूलों के प्रति बच्चों व अभिभावकों का आकर्षण बढ़ाएंगी, ताकि ड्रॉप आउट बच्चे फिर वापस स्कूल आ सकें। सुधार पर उनका विशेष फोकस रहेगा।
विज्ञापन

भदैंया के खंड विकास अधिकारी पद के साथ खंड शिक्षा अधिकारी का प्रभार मिलने के बाद शुक्रवार को बातचीत में आईएएस अधिकारी रिदम आनंद ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा में सुधार की जरूरत महसूस हो रही है। दाखिला लेने के बाद कुछ बच्चे स्कूल छोड़ देते हैं। निपुण भारत अभियान के तहत प्रत्येक बच्चे को शिक्षित बनाना है।
विज्ञापन

बताया कि बच्चों के शिक्षित होने पर विकसित भारत बन सकेगा। इसके लिए उन्हें जरूरी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर होगा। शासन से संचालित सुविधाएं दिलाई जाएंगी। स्कूलों का निरीक्षण करके खामियों के बारे में जानकारी लेकर उसे दूर करने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यापकों को भी सचेत किया जाएगा
मिड-डे-मील नियमित व शुद्ध दिलाया जाएगा। बच्चों को सुविधाएं और माहौल अच्छा मिलेगा तो उनका स्कूलों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। आईएएस ने बताया कि कम उम्र के बच्चों सीखने की क्षमता अधिक होती है। यदि उनका ध्यान शिक्षा में स्तरीय ढंग से लगाया जाएगा तो नतीजे अच्छे आएंगे। इस बारे में अध्यापकों को भी सचेत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed