फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hunting of deer, bear, camel should be banned

ऊंट, शेर, चीता, भालू व हिरन का वध रोकने को हो सख्ती

Thu, 02 Sep 2021 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Hunting of deer, bear, camel should be banned
34.35. सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र में लोगों से मुलाकात करतीं सांसद मेनका गांधी। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने उच्च न्यायालय की ओर से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने के निर्णय का स्वागत किया। कहा कि सरकारें जिस दिन वध रोकने में कामयाब हो जाएंगी, उसी दिन निर्णय की सार्थकता होगी। इसके साथ ही उन्होंने सरकारों से ऊंट, चीता, शेर, भालू व हिरन के वध पर प्रतिबंध को लेकर सख्ती करने की वकालत की।
विज्ञापन

जिले के तीन दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार की शाम को पहुंची सांसद मेनका गांधी ने जिले का नाम कुशभवनपुर किए जाने की राजस्व परिषद की आरे से की गई संस्तुति को जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास का नतीजा बताया।
विज्ञापन

कहा कि जिले के धार्मिक स्थलों सीताकुंड, धोपाप व विजेथुआ रामवीरन को राम वन गमन पथ से जोड़े जाने के बाद जल्द ही इसे रामायण सर्किट में शामिल कर लिया जाएगा। उप्र सरकार का संस्तुति पत्र केंद्र सरकार को भेजा गया है। इस पर प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि रामायण सर्किट से जुड़ने के बाद इन धार्मिक स्थलों का तेजी से विस्तार व सौंदर्यीकरण किया जाएगा। शहर स्थित अस्थाई आवास पर पहुंच कर सांसद ने पार्टी के लोगों से मुलाकात के बाद लोगों की समस्याएं सुनीं।

मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि शाम को जिले की सीमा पर पहुंचने पर सांसद का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शुक्रवार को सांसद जनसंवाद समेत विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। इस मौके पर डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, डॉ. एमपी सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, प्रवीण अग्रवाल समेत कई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed