फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Houses filled with water due to heavy rain

Sultanpur News: तेज बारिश से घरों में भर गया पानी

Sat, 06 Jul 2024 02:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 06 Jul 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Houses filled with water due to heavy rain
सुल्तानपुर। दिनभर बूंदाबांदी के बाद शाम साढ़े छह बजे तेज बरसात शुरू हुई जो रात आठ बजे तक जारी रही। इससे शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। साथ ही कई घरों में भी पानी भर गया। कई जगह परेशान लोग घरों से पानी निकालने में जुटे रहे, लेकिन बारिश चालू रहने के कारण समस्या बनी रही।
विज्ञापन



जिले में शुक्रवार को सुबह से ही कभी घने तो कभी हल्के बादल छाए रहे। बीच-बीच में सुबह से ही रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। इसके बीच उमस बरकरार रही। शाम को शहर में करीब साढ़े बजे तेज बरसात शुरू हो गई। बारिश पूरे जिले में हुई, हालांकि कादीपुर के आसपास क्षेत्रों में बूंदाबांदी ही रही। शहर में रात आठ बजे के बाद तक बारिश जारी रहने के कारण दरियापुर, घासीगंज, गभड़िया, खैराबाद, चोपड़ा गली, शास्त्रीनगर, घोसियाना मोहल्ला, ओमनगर, डिहवा, एमजीएस चौराहा और नयानगर जैसे इलाकों में गलियों में आधा फीट से लेकर एक फीट तक पानी भर गया। तेज बरसात के कारण शहर की मुख्य सड़कों पर भी पानी भर गया।
विज्ञापन


शहर में अधिकांश छोटे नाले-नालियां चोक हो जाने से उन इलाकों की सड़कों पर भी पानी नजर आया, जहां जलभराव नहीं होता है। इस बारे में नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने बताया कि जहां कहीं भी जलभराव की शिकायतें आ रही हैं, वहां पानी निकासी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







बरवारीपुर इंटर कॉलेज के पास सड़क पर जलभराव
कादीपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के बरवारीपुर गांव में जाने वाली सड़क पर जलभराव व कीचड़ से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कादीपुर-धोपाप मार्ग से रणवीर राजकुमार इंटर कॉलेज बरवारीपुर से गांव में गई सड़क पर लगभग 200 मीटर जलभराव व कीचड़ जमा हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता शुभम सिंह व ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर जलभराव हो रहा है। ग्रामीणों ने जलनिकासी की समस्या के निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed