फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   House fire due to short circuit

शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, दो लाख की क्षति

Mon, 16 Nov 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
House fire due to short circuit
सुल्तानपुर। पूरे बद्री अहीर मजरे डीह में रविवार की रात बिजली की शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पूरे बद्री अहीर मजरे डीह गांव निवासी मनोज कुमार यादव के मकान में रविवार की रात बिजली की शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। समय रहते घर में मौजूद लोग शोर मचाते हुए बाहर निकल गए।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। पीड़ित के अनुसार आग से मोटरसाइकिल व खाने पीने का सामान जलकर राख हो गया। आग से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पीड़ित की सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोकरन शुक्ल, राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी व हलका लेखपाल गजाधर ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed