{"_id":"64c7f8b8328a5692930cf769","slug":"hospitals-full-of-flu-patients-sultanpur-news-c-103-1-shld1028-1125-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अस्पतालों में आई फ्लू के मरीजों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अस्पतालों में आई फ्लू के मरीजों की भरमार
Mon, 31 Jul 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में बच्चे की आंखों की जांच करते चिकित्सक। -संवाद
सुल्तानपुर। सूखे सावन की गर्मी और उमस सेहत पर भारी पड़ रही है। पेट आदि के रोगी तो बढ़ ही रहे हैं, सबसे ज्यादा असर आंखों पर हो रहा है। आई फ्लू का जबर्दस्त असर जिले में देखने को मिल रहा है। केवल मेडिकल कॉलेज में ही सोमवार को आई फ्लू के 125 रोगी इलाज के लिए पहुंचे। सरकारी और निजी नर्सिंग होम व अस्पतालों में ऐसे हजारों मरीज आ रहे हैं।
आई फ्लू के लिए यह मौसम काफी खतरनाक साबित हो रहा है। चिकित्सकों के अनुसार ऐसे मौसम में किसी भी सामान पर वायरस देर तक जीवित रहता है। इस वजह से यह रोग तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में आई सर्जन की ओपीडी में 250 से ज्यादा केस आए। इनमें से 125 केस केवल आई फ्लू के थे। इसका ज्यादा असर बच्चों पर दिख रहा है। अस्पताल पहुंची पांच साल की पल्लवी, मोहम्म्मद अजमत, अयान, कन्हैयालाल और अंजनी ने बताया कि वे दो-तीन दिनों से इस रोग से परेशान हैं।
मरीजों में कुछ की आंखों में कीचड़ ही आ रहा है तो कुछ की आंखों में लालिमा भी छाई हुई है। आई सर्जन डॉ. अरविंद कुमार जैन कहते हैं कि इस समय यह रोग शहर से लेकर देहात तक फैला हुआ है क्योंकि यह मौसम वायरस के अनुकूल है और इसमें बैक्टीरिया भी पनप रहे हैं। इस वजह से कुछ मरीजों की आंखें लाल भी हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि यह रोग संक्रामक है और इसे ठीक होने में करीब एक सप्ताह लग जा रहा है। हालांकि आंखों में आई लालिमा छंटने में करीब 15 दिन तक लग जा रहे हैं।