{"_id":"62c727b0178e51653c2e2635","slug":"hospital-sultanpur-news-lko638606870","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए भटकते रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए भटकते रहे मरीज
विज्ञापन
सुल्तानपुर जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर चस्पा चिकित्सक के ट्रांसफर की सूचना।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। गैर जनपद के लिए स्थानांतरित जिला अस्पताल के सात चिकित्सक अभी रिलीव भी नहीं हुए हैं लेकिन उनके स्थानांतरण का असर दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी बेपटरी दिखी। मरीज अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भटकते नजर आए। मजबूरी में मरीजों को बाहर निजी पैथालॉजी पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ा। इसके साथ एंटी रैबीज वैक्सीन की समाप्त हो गई। स्थानांतरित चिकित्सक शुक्रवार को रिलीव कर दिए जाएंगे। इस बीच गैर जनपद से आने वाले चिकित्सक नहीं पहुंचे तो स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा जाएगी।
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर बृहस्पतिवार को मरीजों की भीड़ रही। मारपीट के मामलों को छोड़कर किसी मरीज का अल्ट्रासाउंड नहीं किया गया। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शारदा रंजन के तबादले की सूचना चस्पा की गई थी। सूचना में अल्ट्रासाउंड नहीं होने की जानकारी भी दी गई थी। करौंदिया की निर्मला ने बताया कि मजबूरी में उन्हें बाहर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ेगा। अल्ट्रासाउंड कराने को लेकर रामसजीवन भी परेशान दिखे।
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. डीपी सिंह को दिखाने पहुंचे मरीज उनके इंतजार में कक्ष से बाहर तक फर्श पर बैठे थे। लोगों ने बताया कि फिजीशियन डॉ. डीपी सिंह लगातार नहीं बैठ रहे हैं। बीच-बीच में आकर वे मरीजों को देख रहे हैं। डॉ. डीपी सिंह का स्थानांतरण भी गैर जनपद हुआ है। हालांकि बृहस्पतिवार को कक्ष संख्या 16 में मरीजों को देख रहे नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. भार्गव का भी गैर जनपद स्थानांतरण हो गया है।
विज्ञापन
स्थानांतरित अधिकतर चिकित्सक कार्यमुक्त होने की औपचारिकता पूरी करने में लगे हैं। चिकित्सकों के तबादले के बीच जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सी भी समाप्त हो गई है। इसकी सूचना चस्पा करने के साथ कक्ष को बृहस्पतिवार को बंद रखा गया। जरूरतमंदों को शुक्रवार को बुलाया गया है। सीएमएस ने बताया कि एंटी रेबीज वैक्सीन का ऑर्डर दिया गया है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
गैर जनपदों से नहीं पहुंचे चिकित्सक
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एससी कौशल ने बताया कि सात चिकित्सकों का गैर जनपद स्थानांतरण हुआ है। इसलिए ओपीडी सेवा चरमरा गई है। शुक्रवार को सातों चिकित्सकों को रिलीव कर दिया जाएगा। गैर जनपद से स्थानांतरित होकर एक भी चिकित्सक अभी तक नहीं पहुंचे हैं।
इनका हुआ गैर जनपद स्थानांतरण
जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ रहे डॉ. गोपाल रजक, फिजीशियन डॉ. डीपी सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. डीबी सिंह, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शारदा रंजन, ईएमओ डॉ. मनीष यादव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. भार्गव और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक राय का गैर जनपद स्थानांतरण हुआ है। इनके स्थान पर सात चिकित्सकों को गैर जनपद से यहां आना है।