फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Honorarium of 104 employees including DCPM stopped

डीसीपीएम समेत 104 कर्मचारियों का मानदेय रोका

Thu, 02 Jan 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Honorarium of 104 employees including DCPM stopped
अमेठी। प्रधानमंत्री जन आरोग्य कार्यक्रम के तहत पात्राें का गोल्डन कार्ड बनवाने में लापरवाही बरतना डीसीपीएम, बीसीपीएम व 90 आशा संगिनी को भारी पड़ गया। कार्ड बनाने की खराब प्रगति पर सीएमओ ने कैंपों का निरीक्षण शुरू किया तो जिम्मेदारों की मनमानी उजागर हुई। सीएमओ ने सभी का दिसंबर माह से मानदेय बाधित करते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से गरीबों को पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा देने के लिए संचालित प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में लापरवाही बरतना डिस्ट्रिक्ट कमेटी प्रोसेस मैनेजर (डीसीपीएम), 13 ब्लॉक कमेटी प्रोसेस मैनेजर (बीसीपीएम) व 90 आशा संगिनी को भारी पड़ गया।
विज्ञापन

जनपद में गोल्डन कार्ड निर्माण की प्रगति सुस्त देख शासन के निर्देश पर सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने सभी को कैंप आयोजित कर शत-प्रतिशत पात्रों का गोल्डन कार्ड बनवाने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं होने पर सीएमओ ने बृहस्पतिवार को कई गांवों में आयोजित कैंपों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डीसीपीएम, बीसीपीएम व आशा संगिनी की ओर से कार्ड निर्माण में बरती जा रही लापरवाही प्रकाश में आई। जिम्मेदारों की लापरवाही से नाराज सीएमओ ने सभी संविदा कर्मियों का दिसंबर माह का मानदेय बाधित करते हुए विभागीय जांच शुरू कर दी है। सीएमओ ने सभी को जवाब के साथ अपनी भ्रमण पंजिका आदि कार्यालय में जमा करने का निर्देश देते हुए शत-प्रतिशत पात्रों का गोल्डन कार्ड बनाने तथा जांच में लापरवाही की पुष्टि नहीं होने तक मानदेय बाधित रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed