फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Honor ceremony organised for teachers on teacher's day

शिक्षक दिवस पर सम्मानित किए गए गुरुजन

Sun, 05 Sep 2021 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Honor ceremony organised for teachers on teacher's day
4. सुल्तानपुर में रोटरी क्लब ट्रांसगोमती की ओर से शिक्षक दिवस पर शिक्षक को सम्मानित करते डीएम। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। भारत के द्वितीय राष्ट्रपति रहे सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में जिले में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह शिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, केएनआईटी, केएनआईपीएसएस, रोटरी क्लब ट्रांसगोमती, राजकीय पॉलीटेक्निक समेत कई संस्थाओं की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिक्षकों को अंगवस्त्र भेंट किए गए।
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर शील्ड व प्रमाणपत्र भी भेंट किए गए। वक्ताओं ने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता जताते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सराहा।
रोटरी क्लब ट्रांसगोमती ने किया सम्मानित
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के एक होटल में रोटरी क्लब ट्रांसगोमती की ओर से आठ उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रतीक चिह्न तथा अंगवस्त्रम देकर सम्मान दिया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में प्रदीप श्रीवास्तव, राजेंद्र दुबे, श्रीनाथ भार्गव, सीमा यादव, डॉ. बबीता जैन, सुरेश कुमार व संजय बिष्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि अजय जायसवाल ने माता को प्रथम शिक्षिका के साथ भविष्य का निर्माता गुरु को बताया। इसमें प्रशांत टंडन, दिलीप जायसवाल, जयप्रकाश मिश्रा तथा आशीष आर्य ने क्लब की सदस्यता ली। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष जीपी सिंह, एडीजी संतोष सिंह, सचिव शैलेंद्र चतुर्वेदी, अमित बरनवाल आदि मौजूद रहे।
शिक्षा विभाग ने किया 75 शिक्षकों का सम्मान
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से क्षत्रिय भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम रवीश गुप्ता ने 75 शिक्षकों को अंगवस्त्र तथा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षण सत्र 2020 21 में सेवानिवृत्त 24 प्रधानाचार्य व शिक्षकों, नौ राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक, 22 वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक तथा 20 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक सम्मानित हुए।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप अपर पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम में राज्य पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य वेदप्रकाश आर्य ने शिक्षकों के दायित्व को समझाते हुए कोरोना काल में कार्यशैली बदलने को रेखांकित किया। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने विभाग की उपलब्धियों पर चर्चा की।
इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, जिला मंत्री अरविंद सिंह, राजबहादुर पाठक, प्रधानाचार्य डॉ. शिवहर्ष सिंह, विजय सिंह, संगीता, जया सिंह, कुमुद सिंह, गायत्री प्रसाद तिवारी, बजरंगी सिंह, डॉ. दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बबिता जैन तथा संयोजन प्रवक्ता शैलेंद्र चतुर्वेदी ने किया।
बेसिक के 147 शिक्षक सम्मानित
पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त 72 शिक्षकों एवं 75 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह यादव, विधायक सूर्यभान सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एके सिंह, डॉ. सुधाकर सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सीताशरण त्रिपाठी, नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि अजय जायसवाल शामिल हुए।
विधायक सूर्यभान सिंह ने सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों की स्थिति में अमूलचूल परिवर्तन हुआ है। शिक्षा की गुणवत्ता भी बढ़ी है। चिकित्सक डॉ. सुधाकर सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक अपने कार्यावधि के दौरान पूर्ण निष्ठा से बच्चों को समय दें, ताकि उनके भविष्य का अच्छा निर्माण हो सके।
सर्जन डॉ. एके सिंह ने कहा कि समाज को सदैव दिशा दिखाने का काम शिक्षक ने ही किया है। बीएसए दीवान सिंह यादव ने शिक्षकों से पूरे मनोयोग के साथ काम करने की अपील की। भाजपा महिला मोर्चा के काशी प्रांत की महामंत्री बबिता तिवारी ने कहा कि समाज शिक्षकों के अनुभवों का हमेशा लाभ लेता है। इस मौके पर वित्त एवं लेखाधिकारी अमित मोहन मिश्र, बीईओ केके सिंह, अरविंद सिंह, जगदीश यादव, राजेंद्र प्रसाद पांडेय, गंगा प्रसाद दुबे, मालती सिंह, रामाशीष मौर्य, वैभव भट्नागर, द्वारिका यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
केएनआईटी में हुआ शिक्षकों का सम्मान
कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान में शिक्षक दिवस के मौके पर तीन वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सूर्यभान सिंह, निदेशक प्रो. शिशिर सिन्हा, छात्र अधिष्ठाता प्रो. योगेश मिश्रा, कुल सचिव प्रो. सुजीत कुमार अग्रवाल, प्रो. समीर श्रीवास्तव, प्रो. आरके सिंह, प्रो. हृदयेश मिश्रा, प्रो. रुचिन अग्रवाल, प्रो. अनिल कुमार मौजूद रहे। समारोह में तीन वरिष्ठ शिक्षकों प्रो. एनके सक्सेना, प्रो. वीएन राय तथा प्रो. एसके सिन्हा को सम्मानित किया गया। निदेशक प्रो. शिशिर सिन्हा ने सभी उत्कृष्ट शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
केएनआई में 75 शिक्षक सम्मानित
कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान के अंबेडकर हाल में आयोजित कार्यक्रम में 75 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर डीडीओ डॉ. डीआर विश्वकर्मा व शहर विधायक सूर्यभान सिंह शामिल हुए। शिक्षकों को प्रमाणपत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अवध विश्वविद्यालय के प्रो. आरके तिवारी और प्रो. फारुख जमाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. राधेश्याम सिंह ने किया। अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन उप प्राचार्य डॉ. सुशील सिंह ने किया। कार्यक्रम में डॉ. रामनयन सिंह, डॉ. जयशंकर शुक्ला, डॉ. प्रकाश चंद्र तिवारी, डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. आरपी मिश्रा, डॉ. उमाशंकर सिंह, डॉ. आरके पांडेय समेत कई शिक्षक सम्मानित हुए।
शिक्षक दिवस पर 200 शिक्षकों का हुआ सम्मान
कुड़वार। शिक्षक समाज का दर्पण है, जो समाज को एक दिशा दिखाता है। शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। जीवनपर्यंत समाज को दिशा दिखाता रहता है। ये बातें ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह में भाजपा कोऑपरेटिव प्रकोष्ठ के प्रदेश उपसंयोजक रामचंद्र मिश्र ने कहीं।
शिक्षक सम्मान समारोह में इसौली विधानसभा के करीब 200 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। समारोह में ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, सीओ नगर राघवेंद्र चतुर्वेदी, खंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी, मनोजीत राव, रणधीर सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह ने अपने विचार रखे।
राजकीय पॉलीटेक्निक में मनाया गया शिक्षक दिवस
भदैंया स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक केनौरा में रविवार को शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भदैंया ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र कुमार वर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिरुद्ध शुक्ल शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजबहादुर सिंह ने की। कार्यक्रम में संस्था के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य दयानंद सिंह, सिविल अध्यक्ष नंदलाल यादव, यांत्रिक अध्यक्ष हरिओम मौर्या, विद्युत अध्यक्ष सत्यम प्रकाश श्रीवास्तव, व्याख्याता अशोक कुमार, डॉ. अंकित सरोज, पुष्कर सिंह, राघवेंद्र वर्मा, रणधीर चौहान, डॉ. देवेंद्र कुमार शुक्ल, रवि श्रीवास्तव, रविशंकर यादव, ऋषभ सिंह, दीपचंद वर्मा, महेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed