{"_id":"605f616c8ebc3e8d391319b2","slug":"holi-will-be-celebrated-tommorow-preparations-completed-sultanpur-news-lko5717040120","type":"story","status":"publish","title_hn":"1924 स्थानों पर होलिका दहन आज, कल उड़ेगा गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1924 स्थानों पर होलिका दहन आज, कल उड़ेगा गुलाल
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रंगों के पर्व का लोगों में भारी उत्साह है। शनिवार को बाजार में भी काफी रौनक रही। जिले में रविवार को 1924 स्थानों पर होलिका दहन होगा।
सोमवार को रंग खेला जाएगा। होलिका दहन व रंगोत्सव को देखते हुए पुलिस व प्रशासन सतर्क है। शनिवार को अवकाश होने के चलते लोगों ने होली के खरीदारी की। खरीदारों से बाजार गुलजार रहा।
जिले में होली की तैयारी एक माह पहले शुरू हो जाती है। बसंत पंचमी के दिन प्रतीक स्वरूप होलिका गाड़ी जाती है। एक महीने बाद फाल्गुनी पूर्णिमा के दिन शुभमुहूर्त में होलिका का दहन किया जाता है। रविवार को होलिका दहन व सोमवार को रंग खेला जाएगा।
इससे पहले शनिवार को लोगों ने पर्व के लिए जरूरी सामान की खरीदारी की। इससे शहर व कस्बों के बाजार गुजार रहे। कपड़ों के साथ, चिप्स, पापड़, नमकीन, मिठाई और बच्चों ने पिचकारी व रंग की खरीदारी की। शाम तक दुकानों पर खरीदारों का जमावड़ा लगा रहा। ज्योतिषाचार्य पं. राम किशोर त्रिपाठी के मुताबिक विधि-विधान से होलिका दहन करना फलदायी होता है।
विज्ञापन
पर्व को सद्भाव व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस की सतर्क है। प्रशासन ने जिले में 1924 स्थान होलिका दहन के लिए चिह्नित किए हैं। कोतवाली नगर क्षेत्र में 106 जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा। लंभुआ क्षेत्र में सबसे अधिक 194 जगहों पर होलिका दहन होगा।
सबसे कम हलियापुर क्षेत्र में 22 जगहों पर होलिका दहन के लिए चिह्नित किए गए हैं। पुलिस प्रशासन के मुताबिक एहतियात के तौर पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
शहर में शाहगंज चौराहा, डाकखाना चौराहा, कुड़वारनाका, चौक, विवेकनगर, बढ़ैयावीर, सीताकुंड, गभड़िया, दरियापुर तिराहा, करौंदिया समेत कई प्रमुख स्थानों पर होलिका जलाई जाती है।
गमछा व सैनिटाइजर के साथ खेली जाएगी होली
भदैंया क्षेत्र में टोली के साथ उल्लासपूर्वक होली खेली जाती है। क्षेत्र के कई गांवों में लोग टोली निकलकर लोगों को रंगों से सराबोर करती है। कोविड का दूसरा वायरस अब गांव तक पहुच गया है।
ऐसे मे कोविड के समय होली की टोली सावधानी पूर्वक होली मनाएगी। बरुई की होली टोली के सदस्य संजय सिह बताते हैं कि गांव में बाहर से आए लोगों को टोली में शामिल नहीं किया जाएगा। अभियाखुर्द के होली टोली के सदस्य हनुमान प्रसाद पांडेय कहते हैं कि लोगों को गमछे व सैनिटाइजर के प्रयोग के साथ रंग खेलने को कहा गया है।
दोमुहां कस्बे के होली टोली सदस्य प्रताप नारायण कहते हैं कि लोगों को कोविड गाइडलाइन की जानकारी दी गई है। परदेसियों से होली नहीं खेलने व रंग नहीं लगाने को कहा गया है।
रंग में सराबोर हुए स्कूली बच्चे
सुल्तानपुर। रंगों के पर्व होली के अभी भले ही दो दिन बाकी हो, लेकिन स्कूलों कोंचिंग में छुट्टी के बाद नौनिहालों ने जमकर होली खेली। गुरुजनों का तिलक करने के बाद बच्चों ने साथियों से गले मिलकर उन्हें होली की बधाई दी तथा पर्व में घर आने का न्यौता भी दिया।
गुरुजनों ने बच्चों को होली में हुड़दंग न कर प्रेम सौहार्द से खुशियां मनाने की सीख दी। शहर व ग्रामीण इलाकों में स्थित स्कूलों में होली की छुट्टी होने के बाद बच्चे व गुरुजन अपने पूरे रंग में दिखे।
आंखों के लिए करें यह उपचार
डॉ. सुधाकर सिंह ने बताया कि होली के त्योहार पर लोगों को रंगों के दुष्प्रभाव से बचने के लिए जरूरी इंतजाम करने चाहिए। इसके लिए अंडे का पीला भाग, शहद, चंदन पाउडर और दही या फिर अंडे का सफेद भाग और मकई के आटे का पेस्ट बनाकर पैक के रूप में उपयोग करें। ठंडी टी बैग्स या खीरे के स्लाइस आंखों पर रखें। अगर अभी भी रूखापन लगे तो कैलामाइन आधारित लोशन लगाएं।
चेहरे को बचाने के टिप्स
पर्यावरणविद् प्रकाश विजय कहते हैं कि रंगों से चेहरे को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। रंगों से चेहरे को बचाने के लिए पिसा हरा पपीता, आटा और शहद का पेस्ट चेहरे पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में पानी से चेहरा धो लें। गाढ़े रंग को छुड़ाने के लिए कच्चे पपीते को दूध में फेंट कर मुल्तानी मिट्टी और थोड़ा सा बादाम का तेल मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर आधे घंटे तक लगा रहने दें। फिर पानी से धो डालें। होली में कोलतार, कीचड़ आदि का प्रयोग न करें। गुब्बारे में रंग भरकर दूसरों पर न फेंके। इससे चोट लगने व आंखों को खतरा रहता है।
हुड़दंग करने पर रहेगी पुलिस की नजर
होली के त्योहार को लेकर पुलिस महकमे ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। होलिका दहन व संवेदनशील स्थलों पर पुलिस तैनात रहेगी। इस बार पैरामिलिट्री फोर्स भी उपलब्ध कराई गई है। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि होली पर प्रमुख चौराहों पर पुलिस मुस्तैद रहेगी। हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट
होली पर आपातकालीन सेवा के लिए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सभी सीएचसी व पीएचसी पर चिकित्सकों को होली के दिन उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य केंद्रों पर एंबुलेंस भी मौजूद रहेगी। जिला अस्पताल में आपातकालीन स्थिति के लिए दो एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।
पानी की होगी निर्बाध आपूर्ति
होली के दिन सोमवार को शहर में नगर पालिका की ओर से प्रमुख चौराहों पर 50 पानी के टैंकर मौजूद रहेंगे। आठ टैंकर नगर पालिका के हैं, शेष 42 टैंकर किराए पर लिए गए हैं। दिन भर 25 वार्डों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति की भी व्यवस्था रहेगी। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन ने बताया कि होलिका दहन स्थल पर सफाई व चूने का छिड़काव कराया गया है।
होली पर डीएम व एसपी ने दी बधाई
होली का त्योहार सभी लोग प्रेम सौहार्दपूर्वक मनाएं। त्योहार मनाते हुए लोग कोविड गाइडलाइन का जरूर ख्याल रखें। सभी के सुख समृद्धि की कामना। -रवीश गुप्ता, डीएम
होली के त्योहार पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। लोगों की सुरक्षा में पुलिस तत्पर है। -विपिन मिश्रा, एसपी
आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क
जिलाधिकारी- 9454417542
पुलिस अधीक्षक- 9454400310
मुख्य चिकित्साधिकारी- 9454455357
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक- 9454455424
अग्निशमन सेवा- 101
मुख्य अग्निशमन अधिकारी- 9454418350
एंबुलेंस सेवा- 108
अधीक्षण अभियंता विद्युत- 9415901567
अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका- 9889086833