{"_id":"6a679be879aaa05b37093562","slug":"high-tension-wire-snaps-two-substations-remain-shut-for-four-hours-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-161476-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हाईटेंशन तार टूटा, चार घंटे बंद रहे दो उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हाईटेंशन तार टूटा, चार घंटे बंद रहे दो उपकेंद्र
Mon, 27 Jul 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
कूरेभार के चांदपुर में बिजली की फॉल्ट को दूर करते बिजली कर्मी।
कूरेभार। हाईटेंशन का जर्जर तार रविवार रात करीब 11 बजे चांदपुर के पास टूट गया। तार टूटते ही कूरेभार व धनपतगंज उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे 94 गांवों की करीब एक लाख आबादी चार घंटे तक बिजली आपूर्ति न होने से परेशान रही।
दो उपकेंद्रों के एक साथ बंद होते ही बिजली कर्मियों ने रात में ही इसकी खोजबीन शुरू कर दी। पयागीपुर पारेषण उपकेंद्र से दोनों उपकेंद्रों को जाने वाली हाईटेंशन लाइन में चांदपुर गांव के पास तार टूटा मिलने पर कर्मियों ने उसे रात करीब साढ़े तीन बजे दुरुस्त कर दिया। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
उमस भरी गर्मी में दोनों उपकेंद्रों के सभी 11 फीडरों के बंद रहने से जियापुर, जोगीवीर, पटना, पुरखीपुर, सैलखा, दाउदपुर, मियागंज, पूरेसागर समेत 94 गांवों के लोग परेशान रहे। कूरेभार के अवर अभियंता रवींद्र तिवारी ने बताया कि 33 केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से आपूर्ति बाधित हुई थी। रात में ही आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
धम्मौर फीडर की लाइन में फॉल्ट, 10 घंटे बंद रहा उपकेंद्र
धम्मौर। स्थानीय फीडर की हाईटेंशन लाइन रविवार रात करीब 11 बजे शॉर्ट कर गई। इससे 12 गांवों की बिजली आपूर्ति 10 घंटे तक बंद रही। फॉल्ट से मनियारपुर, मामपुर, पूरे भैरव, पूरे गौरी मिश्र, पूरे कुबरा, नया पुरवा समेत 10 गांवों की करीब 10 हजार आबादी परेशान रही। महेश चंद्र, राकेश, संतोष, विपिन, प्रमोद कुमार, अरविंद कुमार और राजेंद्र कुमार सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि धम्मौर फीडर की हाईटेंशन लाइन अक्सर थाने के पास खराब होती है।
अवर अभियंता सचिन यादव ने बताया कि बालिका इंटर कॉलेज के पास एचटी लाइन पर अराजकतत्वों ने ईंट बंधा तार फेंक दिया था, इससे लाइन शॉर्ट हो गई थी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। 10 घंटे बाद बिजली मिलने पर लोगों को राहत मिल सकी।
हाईटेंशन तार का केबल दगा, 500 लोग परेशान
कादीपुर। कस्बे के गुड़िया तालाब के पास निराला नगर मोहल्ले में हाईटेंशन लाइन की केबल रविवार रात करीब तीन बजे दग गई। इसकी वजह से मोहल्ले के लोग गर्मी से परेशान रहे। सोमवार सुबह कर्मियों ने खोजबीन करके खराब केबल को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति दोपहर 12 बजे बहाल की। करीब नौ घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहने से 500 लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। अवर अभियंता अवधेश पाल ने बताया कि विद्युत आपूर्ति दोपहर में बहाल कर दी गई।