फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   High speed truck crushed two youth, killed

अनियंत्रित ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, दौनों की मौत

Tue, 15 Oct 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
High speed truck crushed two youth, killed
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के गुंगवाछ गांव के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बात कर रहे दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की दुर्घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे निद्वी मजरे भरेथा निवासी पवन कुमार यादव अपने भाई संतोष कुमार यादव (30) के साथ बाइक से मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे टीकरमाफी स्थित श्रीमत् परमहंस आश्रम से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में गुंगवाछ मोड़ पर पूरे विंध्यालाल मजरे गुंगवाछ निवासी सुनील कुमार यादव (25) पुत्र रमेश प्रसाद यादव खड़े थे। सुनील ने हाथ देकर उन्हें रोक लिया। इस बीच पवन कुमार लघुशंका करने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार और संतोष कुमार बाइक के पास ही बात करने लगे तभी अमेठी से दुर्गापुर की ओर लोहे की सरिया लाद कर जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सुनील कुमार व संतोष कुमार बाइक समेत को रौंद दिया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया।
दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसमें आग लग गई। हादसे में सुनील कुमार की मौके पर मौत हो गई। संतोष कुमार को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
सूचना पर सीओ पीयूषकांत राय, प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर और उपनिरीक्षक रविशंकर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक संतोष कुमार के भाई प्रदीप कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

अमेठी। मृतक संतोष कुमार थाना मुंशीगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में सिक्योरिटी एजेंसी की ओर से गार्ड की नौकरी करता था। सुनील भी संतोष के साथ पहले गार्ड की नौकरी करता था। बाद में उसने नौकरी छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed