फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Helping the needy in memory of martyrs of Kakori incident

काकोरी कांड के शहीदों की स्मृति में की जा रही जरूरतमंदों की मदद

Wed, 25 Nov 2020 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Helping the needy in memory of martyrs of Kakori incident
सुल्तानपुर। शहीद स्मारक सेवा समिति के तत्वावधान में काकोरी कांड के शहीदों की स्मृति में संस्था के 36वें वार्षिका उत्सव को मद्देनजर जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए मदद पहुंचाई जा रही है। जनसहयोग के माध्यम से संस्था गरीबों को पिछले कुछ दिनों से कंबल का वितरण कर रही है।
विज्ञापन

शहीद स्मारक सेवा समिति का 36वां वार्षिकोत्सव 19 दिसंबर को है। कोविड-19 संक्रमण के चलते आयोजन होना मुश्किल लग रहा है। इसलिए समिति के अध्यक्ष करतार केशव यादव की अगुवाई में जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को कूरेभार विकास खंड क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी राहुल वर्मा ने हर साल की तरह इस बार भी संस्था को 100 कंबल गरीबों को बांटने के लिए दिया। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के माधवपुर छतौना में 65 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गांव के लोगों ने संस्था के अध्यक्ष करतार केशव यादव को सम्मानित भी किया। उधर, सेमरी बाजार में कुल 100 पात्र व्यक्तियों को कंबल बांटा गया। इस मौके पर राहुल वर्मा, राममूर्ति वर्मा, संतोष यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed