{"_id":"276d7b8467ca1e25052b27ab4e0f9ed4","slug":"help-provided-to-farmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित किसानों को मिली सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित किसानों को मिली सहायता
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Thu, 25 Jun 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों जिले में हुई अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से कई हजार किसानों की पूरी फसल बर्बादी की भेंट चढ़ गई थी। फसल बर्बाद होने के सदमे में 17 किसानों की मौत भी हो गई थी।
इनमें से कुछ किसानों को जिला प्रशासन की ओर से कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर दी तो कई ऐसे रहे जिनके परिवारीजन धनाभाव के कारण इस योजना के तहत सहायता पाने से वंचित रह गए।
गुरुवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सूर्य नारायण यादव ने बताया कि शासन से धन मिलने के बाद रिछौरा गौरीगंज निवासी मृत किसान भवानीफेर की पत्नी जयकला, मुसाफिरखाना तहसील के रामपुर निवासी संतराम के पुत्र राजेंद्र प्रसाद व पुत्री शांति, सिधौली गांव के स्व. रामसमुझ के पुत्र मातादीन व साहेबदीन, गुन्नौर गांव के स्व. मथुरा प्रसाद के पुत्र विंध्यादीन, वासुदेव व अनिल तथा कंजास के स्व. तेजबहादुर की पत्नी सुषमा देवी को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।