फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Helicopter landing site changed due to security reasons

Sultanpur News: सुरक्षा कारणों से बदला हेलीकॉप्टर लैंडिंग स्थल

Sun, 16 Nov 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 16 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Helicopter landing site changed due to security reasons
अलीगंज में डिप्टी सीएम की जनसभा स्थल का निरीक्षण करते डीएम,एसपी व भाजपा जिलाध्यक्ष।
सुल्तानपुर। एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को आ रहे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के हेलीकाॅप्टर की लैंडिंग का स्थल दोपहर बाद बदल गया। अब वह करीब 11 बजे अमहट हवाईपट्टी पर उतरेंगे। इसके पहले उनके हेलीकॉप्टर की लैंडिंग का स्थल अलीगंज कस्बे के पास चयनित किया गया था।
विज्ञापन


पूर्व में चयनित कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के साथ डीएम कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह अलीगंज कस्बे में पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल व लैंडिंग के लिए चयनित सब्जी मंडी क्षेत्र का जायजा लिया। निरीक्षण में सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की। इसके बाद अचानक उपमुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग का स्थल बदलकर अमहट कर दिया गया। पता चला है कि सुरक्षा कारणों से लैंडिंग स्थल बदला गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर विपिन द्विवेदी भी मौजूद रहे। भाजपा मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि डिप्टी सीएम करीब 11 बजे सुबह अमहट हवाईपट्टी पहुंचेंगे। हवाईपट्टी से सड़क मार्ग से होते हुए डिप्टी सीएम साढ़े 11 बजे अलीगंज कस्बे मेंं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह इसौली विधानसभा के अलीगंज बाजार में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में सरदार पटेल के 150 वीं जयंती को लेकर आयोजित एकता यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद अलीगंज की सब्जी मंडी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed