फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   heavy vehicles banned on aam ghat bridge

नदी के आमघाट पुल पर रोका भारी वाहनों का आवागमन

Sat, 28 May 2022 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
heavy vehicles banned on aam ghat bridge
10. हलियापुर के पास गोमती नदी पर बने आमघाट पुल का निरीक्षण करती उप जिलाधिकारी बल्दीराय। - फोटो : SULTANPUR
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। अयोध्या-रायबरेली हाईवे पर हलियापुर के पास गोमती नदी के आमघाट पुल के बीमा में दरार आने के चलते शनिवार को भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। बीमा में दरार आने की खबर पर शनिवार को बल्दीराय की एसडीएम वंदना पांडेय ने पुल का जायजा लिया। उनके निर्देश पर सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगी एजेंसी ने पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

गोमती नदी का आमघाट पुल अयोध्या से अमेठी जिले को जोड़ता है। इस पुल से रोज बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। 1960 में बने इस पुल के बीमा में हल्की दरार दिखने लगी है। इस खबर को अमर उजाला ने 28 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

खबर से जानकारी होने पर शनिवार को एसडीएम बल्दीराय वंदना पांडेय आमघाट पुल का निरीक्षण करने पहुंच गईं। एसडीएम के साथ हलियापुर थाना प्रभारी अजय द्विवेदी भी मौजूद थे। एसडीएम ने बताया कि थानाध्यक्ष हलियापुर व सड़क चौड़ीकरण कराने वाली फर्म को आमघाट पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed