फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Heavy rain in Aliganj; highway turns into a pond

Sultanpur News: अलीगंज में झमाझम बारिश, हाईवे बना तालाब

Mon, 24 Aug 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 24 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in Aliganj; highway turns into a pond
 अलीगंज कस्बे में बारिश से सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद
अलीगंज/धनपतगंज। रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और काले बादलों के साथ 45 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश से अलीगंज और आसपास के खेत-खलिहान पानी से लबालब हो गए। लखनऊ-वाराणसी पुराने हाईवे पर जलभराव होने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

अलीगंज कस्बे में सड़क का पानी दुकानों और घरों में घुसने लगा। लोग बाल्टी और मग से पानी बाहर निकालते रहे। जलभराव से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। बारिश के बाद मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बच्चों ने बारिश में भीगकर आनंद लिया।
विज्ञापन

धनपतगंज क्षेत्र में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। दोपहर बाद काले बादल घिरने से किसानों को अच्छी बारिश की उम्मीद जगी। भोले सिंह, राम सुंदर मिश्र, दिवाकर सिंह, छोटेलाल और उदय भान आदि किसानों ने बताया कि धान की फसल के लिए यह समय महत्वपूर्ण है। अच्छी बारिश होने से फसल को काफी लाभ मिलेगा। निजी सिंचाई साधन वाले किसान किसी तरह फसल बचा रहे हैं, जबकि छोटे और सीमांत किसान बारिश पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


9.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज
मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 34.0 और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। 9.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed