{"_id":"59b6bad54f1c1bf97f8b6113","slug":"heat-wave-is-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज की तपिश ने दिनभर झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज की तपिश ने दिनभर झुलसाया
Amarujala Bureau
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
बारिश का नहीं नामोंनिशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम के बदल रहे मिजाज ने किसानों और आम जनों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को दिन भर के दौरान तेज धूप होने से हुई भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान में बादल रहने और तापमान में वृद्धि का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। दोपहर के समय तेज धूप होने लगी। चिलचिलाती धूप होने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए। कई दिनों से बारिश नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। पानी के अभाव में धान की फसलें सूखने लगी है। ऐसे ही हालात कुछ दिन और रहे तो धान समेत अन्य खरीफ की फसलों का उत्पादन गिरने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
जिला कृषि रक्षा अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी का कहना है कि किसानों को चाहिए कि वे धान की फसल में नमी बनाए रखने के लिए तुरंत सिंचाई कराएं। मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान साफ रहने और तापमान में वृद्धि होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन