फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hearing on the accused's bail plea in the Azad Verma murder case adjourned

Sultanpur News: आजाद वर्मा हत्याकांड में आरोपी की जमानत पर बहस टली

Fri, 24 Jul 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 24 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hearing on the accused's bail plea in the Azad Verma murder case adjourned
सुल्तानपुर। आजाद वर्मा हत्याकांड में जेल में बंद आरोपी अनुराग पांडेय की जमानत अर्जी पर बृहस्पतिवार को जिला जज सुनील कुमार की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। विवेचना से जुड़े अभिलेख अदालत में प्रस्तुत न होने पर अभियोजन पक्ष ने समय मांगा, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने जमानत पर बहस के लिए 27 जुलाई की तारीख तय कर दी।
विज्ञापन


इस मामले में गोसाईगंज थाना क्षेत्र के जासापारा कारीबहार निवासी बादल वर्मा की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस अब तक अशोक पांडेय, अनुराग पांडेय, रूपम पांडेय, सत्यम पांडेय और सूरज पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि राजनारायण पांडेय पुलिस की पकड़ से दूर है। परिजनों की शिकायत पर विवेचना अखंडनगर थाना प्रभारी धीरेंद्र वर्मा को सौंपी गई थी। जांच में नए तथ्य सामने आने पर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed