फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hearing on anticipatory bail of Vartika Singh postponed

वर्तिका सिंह की अग्रिम जमानत पर टली सुनवाई

Thu, 17 Feb 2022 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hearing on anticipatory bail of Vartika Singh postponed
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री व केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री को संदर्भित पत्र में कूटरचना कर धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी पर बुधवार को बचाव पक्ष के मौका लेने के कारण सुनवाई टल गई। कोर्ट ने जमानत पर सुनवाई के लिए अंतिम अवसर देते हुए 22 फरवरी तिथि नियत कर दी है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता ने 23 नवंबर 2020 को प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाने के रायचंदपुर गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह व कांग्रेस के पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो के खिलाफ मुसाफिरखाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि रायबरेली जिले की सलोन तहसील में अस्पताल निर्माण के लिए केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री को संदर्भित पत्र में और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर कूटरचना कर पत्र लिखा गया है। इस पत्र को कांग्रेस के पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो ने सोशल मीडिया पर वायरल किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने विवेचना में अयोध्या जिले के कुमारगंज थाने के बहबरमऊ गांव निवासी डॉ. रजनीश सिंह को भी मुकदमे में आरोपी बना दिया था। वर्तिका सिंह व डॉ. रजनीश सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है जबकि कांग्रेस के पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो का नाम विवेचना में निकाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले में अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी है। बुधवार को वर्तिका सिंह की जमानत अर्जी पर बचाव पक्ष ने मौका ले लिया जिसका केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने विरोध किया। कोर्ट ने अंतिम अवसर देते हुए सुनवाई के लिए 22 फरवरी की तिथि नियत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed