{"_id":"654bd3b2784f763fb3073236","slug":"hearing-on-accuseds-bail-application-postponed-sultanpur-news-c-103-1-slko1046-5148-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: चिकित्सक हत्याकांड ः आरोपी की जमानत अर्जी पर टली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: चिकित्सक हत्याकांड ः आरोपी की जमानत अर्जी पर टली सुनवाई
Thu, 09 Nov 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 09 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। चिकित्सक हत्याकांड में जेल में निरुद्ध मुख्य आरोपी के चचेरे भाई की जमानत अर्जी पर बुधवार को शोकावकाश के कारण सुनवाई टल गई। जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 14 नवंबर की तिथि नियत की है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सखौली कलां गांव निवासी डॉ. घनश्याम तिवारी की 23 सितंबर 2023 को कोतवाली नगर के नरायनपुर गांव में बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी निशा तिवारी ने नरायनपुर गांव के अजय नरायन सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विवेचना में पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय नरायन सिंह के पिता जगदीश नरायन सिंह, चचेरे भाई विजय नरायन सिंह व ड्राइवर दीपक सिंह को आरोपी बनाया था। चारों आरोपी पिछले दिनों से जेल में निरुद्ध हैं। बुधवार को आरोपी विजय नरायन सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी थी लेकिन शोकावकाश के कारण टल गई। जिला जज ने आरोपी की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए अब 14 नवंबर की तिथि नियत की है।