{"_id":"69d69acda9ebfc68a206c325","slug":"hearing-in-jagdev-nishad-murder-case-will-be-held-on-22nd-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-153710-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जगदेव निषाद हत्याकांड में 22 को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जगदेव निषाद हत्याकांड में 22 को होगी सुनवाई
Wed, 08 Apr 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जगदेव निषाद की हत्या व उनके साथी विनय यादव की हत्या के प्रयास के आरोप से जुड़े मामले में पुलिस की अंतिम रिपोर्ट पर एमपी-एमएलए कोर्ट में बुधवार को सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। अगली सुनवाई के लिए 22 अप्रैल की तारीख तय की गई है।
धनपतगंज थाने के मायंग गांव के रहने वाले रामदेव निषाद ने 28 जून 2024 की घटना बताते हुए गोसाईगंज थाने में अपने भाई जगदेव निषाद की हत्या व उनके साथ मोटरसाइकिल पर सवार विनय यादव के हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू व उनके भाई यशभद्र सिंह मोनू सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में विवेचक ने आरोपियों को क्लीन चिट देते हुए रिपोर्ट अदालत में पेश की है, जिस पर कई तिथियों से सुनवाई लंबित चल रही है।