{"_id":"692743227427250fd9004316","slug":"hearing-in-defamation-case-against-rahul-gandhi-adjourned-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-145214-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मुकदमे में सुनवाई टली
Wed, 26 Nov 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी किए जाने के आरोप से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मुकदमे में बुधवार को परिवादी पक्ष से रामचंद्र दूबे की गवाही की कार्यवाही बाधित रही। एमपी-एमएलए कोर्ट के स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने इस मामले में आठ दिसंबर की तारीख तय की है।
कोतवाली देहात के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्रा ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी पर गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए परिवाद दायर किया था। इस मामले में परिवादी भाजपा नेता विजय मिश्र ने गवाह अनिल कुमार मिश्र की गवाही पूरी करा दी है। परिवादी ने अगले गवाह के रूप में कोतवाली देहात के अहिरौली बजूपुर के रामचंद्र दूबे का नाम शामिल किया है, जिनकी गवाही कई तिथियों से लंबित चल रही है। संवाद