{"_id":"8164051328d78b668359c9820b2bd82e","slug":"health-workers-stage-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य बहिष्कार, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मियों का कार्य बहिष्कार, प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Tue, 16 Feb 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में ड्यूटी पर तैनात दो कर्मचारियों की कुक ने साथियों के साथ पिटाई कर दी। घटना से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाओं का बहिष्कार कर जिला अस्पताल के गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे सड़क पर जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाय। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रेहान और पुष्प रंजन श्रीवास्तव सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे सर्जिकल वार्ड में ड्यूटी पर तैनात थे। आरोप है कि तभी जिला अस्पताल के रसोइया कुलदीप तिवारी, जयंत मिश्र व कुछ अन्य लोग सर्जिकल वार्ड पहुंच गए। कुलदीप ने रेहान से आईसीयू वार्ड में चादर ले जाकर बिछाने को कहा। रेहान इमरजेंसी ड्यूटी रूम से चादर लेकर जैसे ही आईसीयू वार्ड के पास पहुंचा तभी कुलदीप आदि ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। रेहान की चीख-पुकार सुनकर पुष्प रंजन श्रीवास्तव उसे बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। मंगलवार की सुबह कर्मचारियों की पिटाई की जानकारी होते ही जिला अस्पताल के सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने जिला अस्पताल गेट पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं के बहिष्कार से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का बुरा हाल हो गया। प्रदर्शनकारी स्वास्थ्य कर्मियों की मांग थी कि मारपीट में शामिल आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की जाय। प्रदर्शन व जाम की सूचना पाते ही नगर कोतवाल वीपी सिंह मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने स्वास्थ्य कर्मियों को आश्वासन दिया कि 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। करीब घंटे भर चले प्रदर्शन के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
नगर कोतवाल ने बताया कि पीड़ित रेहान की तहरीर पर कुलदीप, जयंत व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, जिला अस्पताल के पास प्रदर्शन की वजह से सब्जी मंडी, गंदानाला, रोडवेज और कुड़वार नाका मार्ग पूरी तरह से ठप रहा।