फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Health deteriorating while waiting for investigation report

Sultanpur News: जांच रिपोर्ट के इंतजार में बिगड़ रही सेहत

Tue, 09 Sep 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 09 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Health deteriorating while waiting for investigation report
लैब बार कोडिंग काउंटर पर सैंपल वायल के लिए कतार में लगे मरीज
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में इन दिनों मरीजों की भीड़ हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। ओपीडी हो या वार्ड, हर जगह जांच कराने वालों की लाइनें लंबी होती जा रही हैं। हालात यह हैं कि रोजाना एक हजार से अधिक मरीजों की लैब में जांच हो रही है।
विज्ञापन

भीड़ के चलते ओपीडी मरीजों की रिपोर्ट समय पर नहीं मिल पा रही है और इलाज शुरू होने में देरी से मरीजों की सेहत बिगड़ रही है। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए करीब 1065 मरीजों के खून के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

बदलते मौसम ने समस्या और बढ़ा दी है। रोजाना तीन हजार से अधिक मरीज ओपीडी में आ रहे हैं, जिनमें अधिकतर को डॉक्टर जांच की सलाह दे रहे हैं। यही वजह है कि लैब पर लगातार दबाव बना हुआ है। रिपोर्ट तैयार करने में विलंब के चलते मरीजों को दूसरे दिन भी अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट दर्द की शिकायत लेकर आए बलराम ने बताया कि सुबह 10:00 बजे से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लाइन में खड़े हैं, दो घंटे हो गए, कहा जा रहा है कि दो दिन बाद आना, दर्द बढ़ रहा है, ऐसे में अब मजबूरी में प्राइवेट में जाकर अल्ट्रासाउंड कराना होगा।

दो दिन बाद भी नहीं मिली जांच रिपोर्ट
बुखार से पीड़ित राहुल ने बताया कि शनिवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में डॉक्टर ने जांच लिखी थी। उसी दिन खून का नमूना भी दे दिया था, लेकिन रिपोर्ट लेने आज दो दिन बाद आना पड़ा, इसके बाद भी रिपोर्ट नहीं मिल सकी और मंगलवार को आने के लिए कहा जा रहा है। इलाज में देरी से हालत बिगड़ रही है। उमेश, अपने पिता को लेकर इलाज कराने आए थे। उन्होंने बताया कि सुबह से तीन-तीन जगह घंटों लाइन में लगना पड़ा, अब बताया गया कि रिपोर्ट अगले दिन मिलेगी।

व्यवस्था में सुधार की जरूरत
बुखार का इलाज कराने आए सेवानिवृत्त शिक्षक रामकलप मिश्र ने सुझाव दिया कि बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए लैब की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। रिपोर्ट तैयार करने के लिए अतिरिक्त तकनीशियन तैनात किए जाएं और बार कोडिंग काउंटर पर स्टाफ बढ़ाया जाए। अल्ट्रासाउंड के लिए अलग-अलग स्लॉट तय किए जाएं ताकि मरीजों को घंटों लाइन में न लगना पड़े। साथ ही ऑनलाइन रिपोर्ट उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू हो जाए, तो मरीजों को अस्पताल बार-बार आने की परेशानी से राहत मिल सकती है।

वायरल बुखार से बढ़ी मरीजों की तादाद
वायरल बुखार की वजह से मरीज बढ़े हैं। हर मरीज को समय से रिपोर्ट मिले, इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। जल्द स्थिति सामान्य होगी, रिपोर्ट की ऑनलाइन व्यवस्था पर काम चल रहा है।- डॉ. आरके मिश्रा, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed