{"_id":"5f720cce8ebc3e1a27222a0a","slug":"heading-into-the-house-pradhan-beat-up-the-mother-son-with-the-companions-sultanpur-news-lko54248442","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर प्रधान ने साथियों के साथ मां बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर प्रधान ने साथियों के साथ मां बेटे को पीटा
विज्ञापन
सुल्तानपुर। छह दिन पूर्व अवैध निर्माण की शिकायत करने पर प्रधान ने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के घर पर हमला बोल दिया। घर में मौजूद मां और बेटे को पीटा। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया तो पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्रधान समेत 13 के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सेमरी पुरुषोत्तमपुर गांव में बंजर जमीन पर 20 सितंबर को गांव के ही कुछ लोग निर्माण करने लगे। गांव के ही रविशंकर शुक्ल ने इसकी शिकायत लेखपाल, कानूनगो तथा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के वापस लौटते ही शिकायत से बौखलाए लोगों ने लाठी-डंडे से लैस होकर रविशंकर शुक्ल के घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने रविशंकर शुक्ल व उनकी माता को लाठी-डंडे से पीटा। हमलावरों के जाने के बाद रविशंकर कोतवाली देहात थाने पहुंचे और नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस मामले में सुस्त रही।
विज्ञापन
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा से मामले की गुहार लगाई तो कोतवाली देहात पुलिस ने प्रधान राम अवध, अच्छेलाल, बेंचूलाल, राजेंद्र, रवींद्र, मुलायम, दुर्गा प्रसाद, त्रिलोकी, रामकरन, प्रमोद समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।