{"_id":"65887be8f4b8ba3fee06dd94","slug":"harsh-firing-accused-arrested-with-gun-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-7281-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हर्ष फायरिंग का आरोपी बंदूक समेत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हर्ष फायरिंग का आरोपी बंदूक समेत गिरफ्तार
Mon, 25 Dec 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के जेल मोड़ के पास छह दिसंबर को एक वैवाहिक कार्यक्रम में बंदूक से हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से बंदूक भी बरामद हुई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
बीते दिनों जेल मोड़ के पास हुए वैवाहिक कार्यक्रम में बंदूक से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि घटना छह दिसंबर की है। कोतवाली नगर के उप निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि हर्ष फायरिंग करने वाला शिव श्याम यादव निवासी दरियापुर रोड खैराबाद थाना कोतवाली नगर का रहने वाला है। उसके भाई राधेश्याम यादव की पुत्री छाया यादव का विवाह जेल मोड़ अमहट स्थित एक मैरिज लान में छह दिसंबर को हुआ था।
विज्ञापन
उस वैवाहिक कार्यक्रम में शिव श्याम अपनी लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग कर रहा था। उसका कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को उसकी लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कोतवाली नगर में केस भी दर्ज किया गया है।