फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Harassment of traders will not be tolerated; a complaint will be lodged with higher authorities

Sultanpur News: व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, उच्चाधिकारियों से होगी शिकायत

Sat, 18 Jul 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Harassment of traders will not be tolerated; a complaint will be lodged with higher authorities
शहर के नमक मंडी में बैठक करते भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदा​धिकारी। स्रोत-संगठन
सुल्तानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शुक्रवार देर शाम शहर के नमक मंडी स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में नगर संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि संगठन जिले की करीब 70 बाजारों में सक्रिय है, लेकिन नगर इकाई को और सशक्त करना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार व्यापारियों के हित में काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि खाद्य विभाग के अधिकारियों और जीएसटी एसआईबी के उपायुक्त की ओर से व्यापारियों को धमकाकर अवैध वसूली की शिकायतें मिली हैं। इसकी शिकायत प्रमुख सचिव, जीएसटी आयुक्त, अपर आयुक्त और खाद्य आयुक्त से की जाएगी। व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री अनूप श्रीवास्तव, जिला संरक्षक संतोष अग्रवाल, शंकर लाल, सत्यनारायण मोदनवाल, संदीप कसौधन, अनिल अग्रहरि सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed