फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hanumanganj-Shambhuganj road to be widened; commuting to become easier

Sultanpur News: हनुमानगंज-शंभूगंज मार्ग होगा चौड़ा, आवागमन में सहूलियत

Fri, 12 Jun 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 12 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hanumanganj-Shambhuganj road to be widened; commuting to become easier
भदैंया। हनुमानगंज-शंभूगंज सड़क की चौड़ाई अब सात मीटर की जाएगी। 6.8 किलोमीटर लंबी इस सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। इस परियोजना पर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह कार्य साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। सड़क चौड़ी होने से लोगों को आवागमन करने में राहत मिलेगी, साथ ही जाम की समस्या भी नहीं होगी।
विज्ञापन

यह सड़क लोदीपुर, गोपालपुर, सिप्तापुर, पूरे बाघराय, भुआपुर और नरायनपुर सहित कई गांवों को जोड़ती है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सड़क के कारण दोपहिया, चारपहिया वाहनों और पैदल राहगीरों को आवागमन में दिक्कतें आती थीं। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे कई बार आवागमन लगभग ठप हो जाता था। ग्रामीण नित्यानंद मिश्र, राजेश कुमार, राकेश पांडेय, विजय बहादुर, प्रधान प्रतिनिधि काशी दुबे और श्याम नारायण दुबे सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण शुरू होने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी राकेश कुमार ने बताया कि चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद सड़क की चौड़ाई बढ़ जाएगी, जिससे आवागमन सुरक्षित और सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed