फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Half yearly examinations of council schools from 21

परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 21 से

Tue, 15 Oct 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Half yearly examinations of council schools from 21
सुल्तानपुर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 21 अक्तूबर से शुरू होंगी। परीक्षा 25 अक्तूबर तक चलेगी। कक्षा एक को छोड़कर सभी कक्षाओं में लिखित परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 21 से 25 अक्तूबर तक कराई जाएंगी। कक्षा एक में केवल मौखिक परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

कक्षा दो एवं तीन में लिखित एवं मौखिक परीक्षा का अधिभार 50-50 प्रतिशत होगा। कक्षा चार एवं पांच में लिखित और मौखिक परीक्षा का अधिभार क्रमश: 70 व 30 प्रतिशत रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा छह से आठ तक केवल लिखित परीक्षा कराई जाएगी। जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. शरद सिंह ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ से दिन में 11.30 बजे तक आयोजित होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दिन में 12.30 बजे से 02.30 बजे तक कराई जाएगी।
21 अक्तूबर को हिंदी तथा शारीरिक शिक्षा, 22 अक्तूबर को हमारा परिवेश गणित एवं पर्यावरणीय अध्ययन की परीक्षा होगी। 23 अक्तूबर को विज्ञान, गृह शिल्प तथा पुस्तक कला की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।

24 को संस्कृत, उर्दू, अंग्रेजी व संगीत की परीक्षा होगी। 25 अक्तूबर को सामाजिक विषय की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में भी इसी समय सारिणी के मुताबिक परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed