फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Guru Teg Bahadur's Prakash Utsav celebrated with pomp

Sultanpur News: धूमधाम से मनाया गुरु तेगबहादुर का प्रकाश उत्सव

Tue, 30 Apr 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 30 Apr 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Guru Teg Bahadur's Prakash Utsav celebrated with pomp
सुल्तानपुर। सिखों के नौवें गुरु तेगबहादुर का प्रकाश उत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में विभिन्न कार्यक्रम हुए। वक्ताओं ने गुरु तेगबहादुर के इतिहास से लोगों को अवगत कराया। वहीं ज्ञानी के जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। इस दौरान कार्यक्रम में लोगाें ने लंगर भी छका।
विज्ञापन



गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा के तत्वावधान में गुरु तेगबहादुर के प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारे में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सनी ऋषि राजपूत की ओर से शनिवार को अखंड पाठ का शुभारंभ किया गया था, जो सोमवार को समाप्त हुआ। अखंड पाठ की समाप्ति के बाद ज्ञानी नवजोत सिंह के जत्थे ने शबद कीर्तन किया। गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विभाग संघ चालक डॉ. एके सिंह ने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन



गुरुद्वारा कमेटी के संरक्षक गुरुचरन सिंह ने उन्हें सिरोपा व गुरु तेगबहादुर के जीवन पर आधारित पुस्तक भेंट की। डॉ. एके सिंह ने कहा कि गुरु तेगबहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिल्ली के चांदनी चौक में दे दिया था। उनके जीवन से हम सभी को सीख लेनी चाहिए। गुरुद्वारा के महासचिव सुदीप पाल सिंह ने लोगों को गुरु तेगबहादुर के जीवन इतिहास के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर गुरुचरण सिंह बग्गा, परमजीत सिंह बग्गा, महेंद्र पाल सिंह, डाॅ. रमाशंकर मिश्र, अमरपाल सिंह, डॉ. बीके झा, संजय सिंह, डाॅ. रमेश उपाध्याय, तेजेंदर सिंह, मनमीत सिंह व आकाश बग्गा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed